Bihar

बिहार की नदियों में उफान से बाढ़ के हालात, सीएम नीतीश ने किया हवाई सर्वे

बिहार में गंगा नदी में उफान की वजह से पटना समेत कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडरा गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को हवाई सर्वे करके बाढ़ से प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। सीएम के साथ वरीय पदाधिकारी भी मौजूद रहे। पटना में शुक्रवार को कई जगहों पर गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया।

पटना जिला प्रशासन ने शुक्रवार को बयान जारी कर बताया कि गांधी घाट पर सुबह के समय गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान (48.60 मीटर) से ऊपर रहा। इसी तरह हाथीदह और दीघा घाट पर भी गंगा नदी लाल निशान से ऊपर बह रही है।

इसके अलावा, झारखंड में बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से फल्गू और सकरी नदियां भी उफान पर हैं। इससे इन नदियों पर बने छोटे डैम क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस वजह से पटना के ग्रामीण क्षेत्रों और नालंदा जिले के कई निचले इलाकों में बाढ़ का पानी जमा हो गया है। पटना जिले के फतुहा और पंडारक प्रखंड में कई जगहों पर बाढ़ के हालात बने हुए हैं। नालंदा जिले के हिलसा प्रखंड में भी हालात चिंताजनक हैं।

राज्य सरकार के एक अधिकारी ने बताया, “उदेरास्थान बांध से सकरी और फल्गु नदियों से 53,945 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण पंडारक प्रखंड में धनायन नदी के बाएं तट पर स्थित बरूआने जमींदारी बांध और सिरपतपुर बांध के कुछ हिस्से बीती रात को क्षतिग्रस्त हो गए। इससे पटना जिले के पंडारक और फतुहा प्रखंडों के निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है।”

इसी तरह नालंदा जिले के हिलसा प्रखंड में दो छोटे बांध, जो काफी जर्जर स्थिति में थे वो भी क्षतिग्रस्त हो गए। इससे जमुआर और धुरी बिगहा गांव के कई इलाकों में बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : बच्चे को लेकर नदी में कूदने पहुंची महिला, लोगों ने बच्चे को झपटकर बचाया; फिर महिला ने नदी में लगाई छलांग, युवक ने जान पर खेलकर बचाया

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र स्थित बाजिदपुर रानी पुल के समीप रविवार की दोपहर एक…

32 मिनट ago

विद्यापतिनगर में NH-122 पर दो वाहनों में जोरदार टक्कर, दोनों बाइक सवार गंभीर

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-122 स्थित इमली ढाला, मऊ के समीप रविवार…

1 घंटा ago

समस्तीपुर होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द, हटिया तक चलेगी मौर्य एक्सप्रेस; रीमॉडलिंग कार्य के चलते रेलवे का फैसला

समस्तीपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में रीमॉडलिंग कार्य…

13 घंटे ago

26 जिलों की मौजूदगी में समस्तीपुर की प्रभावी प्रस्तुति, शिक्षक सुभीत को ‘फेस ऑफ ट्रेनर’ की उपाधि

समस्तीपुर : राज्यस्तरीय योजना निर्माण कार्यशाला में समस्तीपुर के लिए उस समय गौरव का क्षण…

14 घंटे ago

बिहार के बरौनी से गुजरात के बीच चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर में भी होगा ठहराव

Amrit Bharat Express: रेल यात्रियों को जल्द ही एक और अमृत भारत एक्सप्रेस की सुविधा…

14 घंटे ago