Bihar

बिहार: 2 लाख देकर 18 साल की उम्र में फर्जी IPS बन गया, ड्यूटी कहां है पता नहीं; मां बोली- सब ने बधाई भी दी

जमुई पुलिस ने फर्जी IPS को गिरफ्तार किया है। इसके पास से नकली पिस्टल और कई दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। पकड़े गए शख्स की पहचान भगलू मांझी के बेटे मिथलेश मांझी(18) के रूप में हुई है। उसका कहना है 2 लाख रुपए देकर में IPS बना हूं। खैरा थाना इलाके के रहने वाले मनोज सिंह ने मुझे ये वर्दी दी थी। पिस्टल देते वक्त यह भी कहा था कि इसे संभाल कर रखना। गोली चली तो किसी की मौत भी हो सकती है।

बाइक पर IPS की वर्दी पहनकर मिथलेश सिकंदरा थाना इलाके के चौक पर खड़ा था। उधर से गुजर रही पुलिस की टीम को शक हुआ। उसने मिथलेश मांझी से पूछताछ की तो उसने खुद को IPS बताया। जांच के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर थाने ले आई। मिथलेश से जब पूछा गया कि ड्यूटी कहां लगी है तो उसका कहना है कि पता नहीं।

फर्जी अधिकारी मिथिलेश मांझी ने बताया कि कुछ महीने पहले उसकी मुलाकात खैरा थाना इलाके के रहने वाले मनोज सिंह से हुई थी। उसने कहा था कि वो 2 लाख में उसे पुलिस वाला बना देगा। मैंने उसे 4 अगस्त को 2 लाख रुपए दिए थे।

मिथलेश मांझी ने बताया कि खैरा चौक स्थित सरकारी स्कूल के पास उसने मुझे ये वर्दी दी थी फिर मुझे घर जाने के लिए कहा था। वो 30 हजार रूपया मांग रहा था। मैंने उसे पहले 2 लाख रुपया दे चुका था। मैं आज सुबह चौक पर रसगुल्ला खाने के बाद लिट्टी खाने जा रहा था। तभी पुलिस ने पकड़ लिया।

फर्जी IPS अधिकारी मिथिलेश मांझी की मां पिंकी देवी ने बताया कि हमलोग लखीसराय के रहने वाले हैं। मिथलेश के पति भागलू मांझी गांव के ही ईंट भट्टा पर मजदूरी करते हैं। उनके बेटे मिथिलेश की शादी 4 महीने पहले जमुई के खैरा प्रखंड अंतर्गत दाबिल गांव में हुई थी।

वह बीते दो दिनों जमुई में अपने नानी घर ताजपुर में था। गुरुवार को वह अपने गांव गोवर्धन बीघा धीरा पुलिस की वर्दी पहन कर आया था। उसने कहा कि वो IPS बन गया है।

इसके बाद वर्दी पहनकर वह पूरे गांव में घुमा। गांव वालों ने उसे बधाई भी दी। लेकिन कुछ लोगों को शक हो रहा था कि दो-तीन दिनों के अंदर वह IPS कैसे बन गया। शुक्रवार की सुबह सिकंदरा की ओर जा रहा था, तभी उसे पुलिस ने पकड़ लिया। फर्जी IPS की मां ने बताया कि उसका बेटा मिथिलेश अभी पढ़ाई ही कर रहा है।

पूरे मामले को लेकर सदर एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि एक युवक को पुलिस वर्दी में सिकंदरा थाना क्षेत्र से पकड़ा गया है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। युवक से पूछताछ की जा रही है। छानबीन के बाद पूरी जानकारी दी जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के छात्र की उत्तराखंड में संदेहास्पद परिस्थिति में मौ’त, संस्कृत विषय से स्नातकोत्तर की कर रहा था पढ़ाई

समस्तीपुर/विभूतिपुर : उत्तराखंड के गढ़वाल में उच्च शिक्षा ले रहे विभूतिपुर सिंघिया बुजुर्ग वार्ड 6…

3 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 7 अगस्त तक मध्यम से भारी वर्षा और वज्रपात की आशंका

समस्तीपुर/पूसा : उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में अगले दो दिनों तक मेघगर्जन, वज्रपात एवं…

4 घंटे ago

बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित सपना हॉस्पिटल सील, शहर से लेकर गांव तक कुकुरमुत्ते की तरह संचालित है सैकड़ों अवैध नर्सिंग होम; अन्य पर कब होगी कार्रवाई ?

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर चौक स्थित सपना हॉस्पिटल पर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग…

5 घंटे ago

सीने में तेज दर्द के बाद कोर्ट से भागने वाले कैदी की बिगड़ी तबीयत, DMCH रेफर; महिला पुलिस जवान पर हो सकती है कारवाई 

समस्तीपुर : कोर्ट परिसर से पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के बाद दोबारा गिरफ्तार किए…

16 घंटे ago

समस्तीपुर : शराब पीकर स्कूल पहुंचे शिक्षक निलंबित, निलंबन अवधि में BRC सिंघिया निर्धारित किया गया मुख्यालय

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, हरपुर बरहेता में…

16 घंटे ago