Samastipur

बिहार के बरौनी से गुजरात के बीच चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर में भी होगा ठहराव

Amrit Bharat Express: रेल यात्रियों को जल्द ही एक और अमृत भारत एक्सप्रेस की सुविधा मिलने जा रही है। भारतीय रेलवे ने गुजरात के भुज से बिहार के बरौनी के बीच नई त्रि-साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस के परिचालन को मंजूरी दे दी है। खास बात यह है कि इस ट्रेन का ठहराव समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर जंक्शन पर भी होगा।

त्रि-साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा

नई ट्रेन के परिचालन से समस्तीपुर के यात्रियों को गुजरात, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख शहरों के लिए सीधी रेल सेवा का एक और विकल्प मिलेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार नई अमृत भारत एक्सप्रेस भुज से बरौनी के बीच करीब 2532 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इस दौरान ट्रेन गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के कई महत्वपूर्ण शहरों को आपस में जोड़ेगी।

यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

लंबी दूरी की इस ट्रेन के परिचालन से विशेष रूप से रोजगार, व्यवसाय और अन्य कार्यों से गुजरात एवं राजस्थान की ओर जाने वाले बिहार के यात्रियों को सहूलियत मिलने की उम्मीद है। ट्रेन संख्या 19427 भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस भुज से 17:30 बजे प्रस्थान करेगी और बरौनी 04:05 बजे पहुंचेगी। भुज से इसका परिचालन सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शनिवार को किया जाएगा।

ट्रेन की समय सारणी

वापसी में ट्रेन संख्या 19428 बरौनी-भुज अमृत भारत एक्सप्रेस बरौनी से 23:55 बजे रवाना होगी और भुज 13:15 बजे पहुंचेगी। बरौनी से यह ट्रेन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को अपनी सेवा प्रदान करेगी। रेलवे ने नई अमृत भारत एक्सप्रेस के मार्ग में कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर व्यावसायिक ठहराव देने का बड़ा निर्णय लिया है।

इन प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव :

यह ट्रेन समाखियाली, अहमदाबाद, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर, मथुरा, हाथरस, बरेली, इज्जतनगर, पीलीभीत, लखीमपुर, गोंडा, गोरखपुर, सिवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर समेत अन्य स्टेशनों पर रुकेगी।समस्तीपुर में ठहराव मिलने से जिले के साथ आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को भी इसका पूरा लाभ मिलेगा। विशेष रूप से अहमदाबाद, रतलाम, कोटा सहित पश्चिमी भारत के विभिन्न शहरों की यात्रा करने वालों के लिए एक अतिरिक्त ट्रेन उपलब्ध हो जाएगी। नई ट्रेन का मुख्य उद्देश्य देश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों के बीच रेल संपर्क को और अधिक मजबूत बनाना है। इसके परिचालन से गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल विकल्प प्राप्त होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द, हटिया तक चलेगी मौर्य एक्सप्रेस; रीमॉडलिंग कार्य के चलते रेलवे का फैसला

समस्तीपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में रीमॉडलिंग कार्य…

1 घंटा ago

26 जिलों की मौजूदगी में समस्तीपुर की प्रभावी प्रस्तुति, शिक्षक सुभीत को ‘फेस ऑफ ट्रेनर’ की उपाधि

समस्तीपुर : राज्यस्तरीय योजना निर्माण कार्यशाला में समस्तीपुर के लिए उस समय गौरव का क्षण…

2 घंटे ago

बिहार में हाईवे पेट्रोलिंग को मिली रफ्तार, 58 नए वाहन उतरे; हादसे के बाद गोल्डन आवर में मिलेगी मदद

राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क हादसों में होने वाली मौत को कम करने और यातायात व्यवस्था…

13 घंटे ago

कानून व्यवस्था पर बिहार पुलिस का नया प्लान, समस्तीपुर समेत सभी जिलों के लिए प्रभारी IPS की तैनाती; DGP को देंगे रिपोर्ट 

समस्तीपुर : बिहार पुलिस मुख्यालय ने कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एडीजी से…

21 घंटे ago

दलसिंहसराय के सरदारगंज एंव उजियारपुर के चांदचौर में पुलिस पिकेट खोलने की कवायद शुरू

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अपराध नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था के मद्देनजर दलसिंहसराय शहर के व्यस्ततम क्षेत्र सरदारगंज…

1 दिन ago

समस्तीपुर में स्वास्थ्य केंद्रों के मासिक रैंकिंग की समीक्षा, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के स्वास्थ्य केंद्रों की मासिक रैंकिंग की समीक्षा को लेकर शुक्रवार…

1 दिन ago