Bihar

बिहार: श्रम विभाग की बेकाबू स्कॉर्पियो ने तीन को रौंदा, 2 की मौत, गुस्साई भीड़ ने ड्राइवर को पेड़ से बांधा

बिहार के जहानाबाद जिले में श्रम विभाग की बेकाबू स्कॉर्पियो ने तीन लोगों को रौंद दिया। जिसमें महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। गुस्साई भीड़ ने ड्राइवर को पेड़ से बांध दिया। वहीं श्रम अधिकारी को कुछ लोग भीड़ से बचाकर सुरक्षित जगह ले गए। घटना बभना – शकूराबाद सड़क मार्ग पर शुक्रवार को परस विगहा थाना क्षेत्र के आलमपुर और चैनपुरा गांव के पास घटी। जब श्रम विभाग की स्कार्पियो ने बाइक पर सवार दो चचेरे भाइयों व एक अन्य महिला को रौंद दिया। जिसमें महिला और एक युवक की मौत हो गई। मृतकों में छोटकी चैनपुरा गांव के निवासी 18 वर्षीय युवक करण कुमार मांझी और महिला हेमंती देवी शामिल हैं। घायल विक्रम कुमार मांझी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।

घटना से गुस्साए लोगों ने स्कॉर्पियो पर सवार अरवल जिला के कुर्था प्रखंड क्षेत्र के श्रम अधिकारी प्रवीण कुमार और स्कार्पियो चालक धर्मेंद्र कुमार को बंधक बना लिया और मारपीट करने लगे। कुछ लोगों ने श्रम अधिकारी को भीड़ से बचाकर एक सुरक्षित जगह पर ले गए, लेकिन ड्राइवर के हाथ बांधकर उसे पेड़ में बांध दिया। सूचना पाकर परस विगहा थाने की पुलिस घटना स्थल पर तत्काल पहुंची और दोनों को भीड़ से मुक्त करा थाने लाई।

घटना के संबंध में बताया गया है कि चचेरे भाई विक्रम और करण कुमार एक बाइक पर सवार होकर बभना की ओर आ रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार में जा रही स्कार्पियो से टक्कर हो गई। जिसमें दोनों चचेरे भाई घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ड्राइवर गाड़ी को तेजी से चलाकर शकूराबाद की ओर भागा, लेकिन संतुलन खो देने की वजह से चैनपुरा के समीप छोटकी चैनपुरा गांव की निवासी 28 वर्षीया महिला हेमंती देवी को धक्का मारते हुए एक बिजली पोल से जा टकराया। घायल महिला को इलाज के लिए लोगों ने शकुराबाद अस्पताल में भर्ती कराया।

घायल दोनों भाईयों को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक करण कुमार को पटना रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इलाज के दौरान महादलित परिवार की महिला की भी जान चली गई। इस संबंध में परस विगहा थाने की पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। श्रम अधिकारी और घायल ड्राइवर का भी इलाज शकूराबाद में कराया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में NH-122 पर दो वाहनों में जोरदार टक्कर, दोनों बाइक सवार गंभीर

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-122 स्थित इमली ढाला, मऊ के समीप रविवार…

6 मिनट ago

समस्तीपुर होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द, हटिया तक चलेगी मौर्य एक्सप्रेस; रीमॉडलिंग कार्य के चलते रेलवे का फैसला

समस्तीपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में रीमॉडलिंग कार्य…

13 घंटे ago

26 जिलों की मौजूदगी में समस्तीपुर की प्रभावी प्रस्तुति, शिक्षक सुभीत को ‘फेस ऑफ ट्रेनर’ की उपाधि

समस्तीपुर : राज्यस्तरीय योजना निर्माण कार्यशाला में समस्तीपुर के लिए उस समय गौरव का क्षण…

13 घंटे ago

बिहार के बरौनी से गुजरात के बीच चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर में भी होगा ठहराव

Amrit Bharat Express: रेल यात्रियों को जल्द ही एक और अमृत भारत एक्सप्रेस की सुविधा…

13 घंटे ago

बिहार में हाईवे पेट्रोलिंग को मिली रफ्तार, 58 नए वाहन उतरे; हादसे के बाद गोल्डन आवर में मिलेगी मदद

राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क हादसों में होने वाली मौत को कम करने और यातायात व्यवस्था…

1 दिन ago