Samastipur

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर समस्तीपुर युवा राजद का किया गया संगठन विस्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- युवा राजद समस्तीपुर का संगठन विस्तार कार्यक्रम शहर के मोहनपुर स्थित एक निजी उत्सव भवन में आयोजित किया गया। जिसमें आगामी 2025 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन मजबूती के लिए प्रखंड एवं जिला कमेटी में नए एवं पुराने कार्यकर्ताओं को मिलाकर सशक्त कमेटी बनाकर युवा राजद के नए संगठन का विस्तार किया गया है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समस्तीपुर के विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन और युवा जिला अध्यक्ष पप्पू यादव ने नवमनोनीत पदाधिकारी को मनोयन पत्र दिया। स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने बताया कि युवाओं के ऊपर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। बिहार को आगे ले जाना है इसलिए 2025 के चुनाव आदरणीय नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के हाथ को मजबूती कर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनाने के लिए कृसंकल्पित होना पड़ेगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा जिला अध्यक्ष पप्पू यादव एवं मंच संचालन प्रदेश महासचिव सूरज कुमार दास ने किया। मौके पर जिला परिषद हेमंत कुमार, जिला उपाध्यक्ष कुमुद रंजन, प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश कुमार, संतोष यादव, नवमनोनीत समस्तीपुर जिला के महासचिव अशोक राय, महेश राय, पवन राय, आशीष कुमार उर्फ टोनी, मुकेश कुमार, अमरेश कुशवाहा, अरुण कुमार दास, विजय महतो सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

कानून व्यवस्था पर बिहार पुलिस का नया प्लान, समस्तीपुर समेत सभी जिलों के लिए प्रभारी IPS की तैनाती; DGP को देंगे रिपोर्ट 

समस्तीपुर : बिहार पुलिस मुख्यालय ने कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एडीजी से…

6 घंटे ago

दलसिंहसराय के सरदारगंज एंव उजियारपुर के चांदचौर में पुलिस पिकेट खोलने की कवायद शुरू

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अपराध नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था के मद्देनजर दलसिंहसराय शहर के व्यस्ततम क्षेत्र सरदारगंज…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में स्वास्थ्य केंद्रों के मासिक रैंकिंग की समीक्षा, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के स्वास्थ्य केंद्रों की मासिक रैंकिंग की समीक्षा को लेकर शुक्रवार…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन नहीं मिलने से लौट रहे मरीज, कुत्ता के काटने पर निजी अस्पतालों की ओर गरीब मरीजों को करना पड़ रहा रूख

समस्तीपुर : समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुक्रवार को एंटी रैबीज वैक्सीन उपलब्ध नहीं रहने के…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल से ओपीडी सेवा ठप, इलाज कराने पहुंचे सैकड़ों मरीजों को लौटना पड़ा वापस

समस्तीपुर : बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ (भासा) के आह्वान पर शुक्रवार से जिले के सरकारी…

11 घंटे ago

नाबालिग से अभद्रता मामले में एक गिरफ्तार, 4 आरोपितों की हुई पहचान

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर नाबालिग लड़की के साथ कथित अभद्र…

20 घंटे ago