Bihar

बिहार: स्कूल जाते समय 9वीं की छात्रा के मांग में सिंदूर भरा, कहा- ‘अब तुम मेरी दुल्हन’, स्कूल के बजाय चलो ससुराल

बिहार के कटिहार जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया. यहां 9वीं क्लास में पढ़ने वाली एक छात्रा की सिरफिरे ने मांग भर दी. आरोपी सुनसान रास्ते पर पहले से ही घात लगाकर छात्रा का इंतजार कर रहा था. जैसे ही उसे मौका मिला, उसने छात्रा की मांग में सिंदूर भर दिया. घटना के बाद छात्रा के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई.

9वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा की मांग भरने की पूरी घटना बरारी थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव की है. सूजापुर हाई स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा रोजाना की तरह बुधवार को स्कूल जा रही थी. इसी बीच सुनसान रास्ते पर राजू राम का बेटा धर्मचंद कुमार राम पहले से घात लगा कर बैठा हुआ था. जैसे ही छात्रा उस रास्ते पर पहुंची तो धर्मचंद ने सुनसान जगह होने का फायदा उठाकर उसको पकड़ कर जबरन मांग में सिंदूर भर दिया.

छात्रा के मामा को देख भागा आरोपी युवक

इसके बाद आरोपी युवक छात्रा को अपनी पत्नी बताकर साथ घर चलने के लिए कहने लगा. डर के मारे छात्रा चीखने-चिल्लाने लगी. इसी दौरान रास्ते से गुजर रहे रिश्ते में लगने वाले छात्रा के मामा ने उसे देख लिया. मामा को देख आरोपी धर्मचंद वहां से फरार हो गया. इस घटना से दो महीने पहले धर्मचंद ने छात्रा के साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया था. इसको लेकर दोनों पक्षों में पंचायत भी हुई थी. गांव वालों की सहमति से आरोपी से एक शपथ पत्र भी लिखवाया गया था.

परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार

इसके बाद भी आरोपी धर्मचंद ने छात्रा की मांग में सिंदूर भर दिया. छात्रा ने अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई. छात्रा की मां ने बताया कि आरोपी धर्मचंद उनकी बेटी को आए दिन परेशान करता है. इससे पहले छेड़खानी के मामले में लोगों के समझाने-बुझाने के बाद जरूर शांत हुआ था, लेकिन बुधावर को स्कूल जाते समय उनकी बेटी की मांग पर जबरदस्ती सिंदूर डालकर गया.

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

2 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

3 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

5 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

9 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

11 घंटे ago