Bihar

बेगूसराय में स्कूल वैन में ट्रक ने मारी टक्कर, 18 बच्चे घायल.. तीन की हालत नाजुक

बिहार के बेगूसराय में ट्रक ने एक स्कूल वैन में टक्कर मार दी. जिससे 18 बच्चे घायल हो गए हैं. सभी बच्चों को स्थानीय लोगों के द्वारा फौरन वहां से उठाकर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती गया है. जिसमें तीन की हालत नाजुक बनी हुई है. घटना रिफाइनरी थाना क्षेत्र के देवना के पास एनएच 31 की है.

ट्रक और स्कूल वैन की टक्कर:

इस घटना के बाद से मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. बताया जा रहा है कि ट्रक द्वारा स्कूल वैन में जबरदस्त टक्कर मारे जानें से यह हादसा हुआ है. इस हादसे में स्कूल वैन भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने रिफाइनरी थाना पुलिस को दी और मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कारवाई में जुटी हुई है.

हादसे में घायल 18 मासूम:

जानकारी के अनुसार स्कूल वैन बच्चों को लेकर जीरो माइल की ओर से स्कूल लेकर जा रही थी. उसी दौरान ये यह बड़ा हादसा हुआ. घायल बच्चों में आरूषी कुमारी, कुंज बिहारी, निकिता कुमारी, अनुभव कुमार, दिलखुश कुमार, सुमित कुमार, सोनम कुमारी, साधना कुमारी, सोनाली कुमारी, प्रीतम कुमार, पीयूष कुमार, अयंक कुमार, आर्यन कुमार, सोनम कुमारी विराट कुमार शामिल है.

ट्रक वाले की गलती ने मासूमों को किया घायल:

घटना के संबंध में एक बच्चे के पैरेंट ऋषिकेश कुमार ने बताया कि सर्विस लाइन में कुछ गाड़िया लगी हुई थी. उसी दौरान एक ट्रक ओवर टेक करने लगा, जिससे ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और ये हादसा हुआ है. उन्होनें बताया कि सभी बच्चे देबना और पपरौर के रहने वाले है. गाड़ी में बीस से पच्चीस बच्चे सवार थे.

निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती:

घटना के संबंध में पिंटू कुमार ने बताया कि वैन क्रॉस कर रही थी, उसी समय यह हादसा हुआ है. वहीं सभी बच्चे विद्या एंगल एकेडमी है. घटना के संबंध मे निजी अस्पताल के कृष्ण कन्हैया ने बताया कf देवना के पास स्कूल वैन की टक्कर मे घायल 18 बच्चे घायल हो गए. सभी बच्चों का इलाज चल रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : गीदड़ काटने से 6 साल के मासूम की 13 दिन बाद मौ’त, घर के पास खेलने के दौरान गीदड़ ने कर दिया था हमला

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थानांतर्गत दहियार रन्ना पंचायत के रन्ना वार्ड 16 में गीदड़ के काटने…

6 मिनट ago

ODF स्थायित्व व स्वच्छता को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित, विभागीय समन्वय पर जोर

डीएम बोले- स्वच्छता केवल योजना नहीं, जनभागीदारी का सशक्त अभियान समस्तीपुर : जिले में खुले…

8 घंटे ago

SC-ST एक्ट के मामले में महिला गिरफ्तार, लंबे समय से गिरफ्तारी के लिए मुफस्सिल थाने की पुलिस थी प्रयासरत

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के एक पुराने मामले में फरार चल…

9 घंटे ago

समस्तीपुर के छात्र की उत्तराखंड में संदेहास्पद परिस्थिति में मौ’त, संस्कृत विषय से स्नातकोत्तर की कर रहा था पढ़ाई

समस्तीपुर/विभूतिपुर : उत्तराखंड के गढ़वाल में उच्च शिक्षा ले रहे विभूतिपुर सिंघिया बुजुर्ग वार्ड 6…

19 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 7 अगस्त तक मध्यम से भारी वर्षा और वज्रपात की आशंका

समस्तीपुर/पूसा : उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में अगले दो दिनों तक मेघगर्जन, वज्रपात एवं…

20 घंटे ago