यूट्यूब देखकर पटाखा के बारुद को निकालकर उसमें माचिस की तिल्ली डालकर बम बनाने के चक्कर में पांच बच्चे घायल हो गये। घटना मुजफ्फरपुर जिले की है जहां बीच खेत में धमाका हुआ। गायघाट में ब्लास्ट से पांच बच्चे झुलस गए। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना बोआरीडीह पंचायत के मुनी कल्याणा गांव की है जहां यूट्यूब देखकर पटाखा से बम बनाने के दौरान ब्लास्ट से अफरा-तफरी मच गई। वही इस घटना में 5 बच्चे बुरी तरह झुलस गए। पूरे मामले पर गायघाट पीएचसी प्रभारी दीप नारायण दीपक ने बताया कि पांच बच्चे झुलस गये हैं सभी को पीएचसी में भर्ती कराया गया है जहां सभी का इलाज चल रहा है।
वही मुजफ्फरपुर एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि गायघाट थाना क्षेत्र में पांच बच्चे यूट्यूब देखकर पटाखे के बारूद को निकालकर उसमें माचिस की तिल्ली रखकर बम बनाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान बारूद ब्लास्ट होने से पांचों बच्चे झुलस गये। फिलहाल सभी बच्चे आंशिक रूप से जख्मी है। उनका गायघाट पीएससी में इलाज चल रहा है।
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…
समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…