Samastipur

विभूतिपुर में हुए डबल म’र्डर मामले में बदमाशों की पहचान बताने पर समस्तीपुर पुलिस देगी 25 हजार रुपये का नगद ईनाम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना अंतर्गत महमदपुर सकड़ा गांव में बीते महीने डेयरी परिसर स्थित सीएसपी में लूट के बाद बदमाशों द्वारा महिला व एक कर्मी के डबल मर्डर मामले में समस्तीपुर पुलिस को अब तक कुछ खास सफलता हाथ नहीं लगी है। अब समस्तीपुर पुलिस ने अपराधियों की सूचना देने पर 25 हजार रुपये के ईनाम की घोषणा की है। समस्तीपुर पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे अगर किसी भी बदमाश की पहचान आम लोगों के द्वारा किया जाता है और पुलिस को सूचना दी जाती है तो उसे 25 हजार रुपये के नगद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।

अगर किसी भी बदमाश की सूचना देनी हो तो विभूतिपुर थानाध्यक्ष या रोसड़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को दी जा सकती है। बता दें कि की सीसीटीवी फुटेज में तीन बदमाश घटना को अंजाम देते हुए साफ-साफ दिखाई दिखाई दे रहे हैं। अब तक पुलिस को भी सीसीटीवी फुटेज के अलावा कुछ खास साक्ष्य नहीं मिल सका है। एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर रोसड़ा एसडीपीओ सोनम कुमारी खुद मामले के जांच की मानिटरिंग कर रही है। समस्तीपुर पुलिस द्वारा जल्द ही मामले के खुलासे की भी बात कही जा रही है।

बता दें कि 30 जून की शाम हुए इस घटना की सीएसपी संचालक व रोटगन्ना वार्ड संख्या-12 निवासी अकलू यादव के पुत्र रजनीश कुमार के बयान पर पुराने कानून के तहत ही प्राथमिकी दर्ज हुई है, क्योंकि 30 जून तक पुराना नियम ही लागू था। बयान में सीएसपी संचालक ने कहा है कि वह डेयरी कैंपस में सीएसपी चलाता है। प्रत्येक दिन की भांति 30 जून को भी सीएसपी में ग्राहकों के साथ लेन-देन कर रहा था।

इस दौरान करीब 3.45 बजे एक बाइक पर तीन युवक आये। जिसमें से एक बाइक के साथ मेन गेट पर ही रुक गया। वहीं दो युवक सीएसपी में आया और उसकी कनपटी में पिस्टल सटाकर गल्ले से 8 हजार रुपए नकद और उसके गले से सोने का चेन छीन लिया। उसके बाद दोनों युवक भागने लगा। इस क्रम में सीएसपी में मौजूद उसके परिवार के सदस्य और ग्राहक ने हल्ला किया।

तब दोनों युवक लौट कर आया और गोली चलानी शुरू कर दी। जिससे उसके ममेरे भाई उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर अंधैल निवासी स्वर्गीय जोगी राय के पुत्र अजय यादव (28 वर्ष) और ग्राहक विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महमदपुर सकड़ा निवासी मंजय सहनी की पत्नी सुशीला देवी (25 वर्ष) की मौत हो गई। सीएसपी संचालक के अनुसार, बाइक सवार तीनों बदमाशों की उम्र 20-25 वर्ष के बीच होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

17 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

17 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

19 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

20 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

21 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago