Samastipur

समस्तीपुर मंडल कारा का DM ने किया निरीक्षण; बंदियों का आधार, आयुष्मान तथा लेबर रजिस्ट्रेशन कार्ड बनाने का दिया निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा समस्तीपुर मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा कार्यालय के सभी शाखों से संबंधित पंजियों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा कारा के अंदर तथा बाहर स्थित विभिन्न स्थल जैसे पाकशाला, अस्पताल, गोदाम, कारा के अंदर नवनिर्मित शौचालय- सह – स्रानागार कारा परिसर में निर्माणाधीन महिला कक्षपाल एवं पुरुष कक्षपाल बैरेक एवं प्रोबेशन बिल्डिंग मुलाकाती स्थल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा बंदियों से मुलाकाती करने आए परिजनों के बैठने के लिए एक नए शेड का निर्माण कराने, कारा परिसर के बाहरी पैरामीटर वाॅल की ऊंचाई को बढ़ाने का, कारा के बाहर आईएसओ सर्टिफिकेट तथा ईट राइट कैंपस सर्टिफिकेट प्रदर्शित करने एवं कारा में कैंप लगाकर बंदियों का आधार कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड तथा लेबर रजिस्ट्रेशन कार्ड बनाने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के समय मंडल कारा अधीक्षक, प्रभारी उपाधीक्षक, सहायक अधीक्षक समेत अन्य मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

10 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

22 घंटे ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

22 घंटे ago