Bihar

ट्रेनों में जगह नहीं, प्लेन किराया आसमान पर; दुर्गा पूजा, छठ और दिवाली में बिहार आने वालों के छूटेंगे पसीने, दरभंगा आना और भी महंगा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

दुर्गा पूजा, दीपवाली और छठ जैसे पर्व-त्योहारों में दूसरे राज्यों से बिहार आने की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। ट्रेनों में जगह नहीं है और विमान किराये की महंगाई दो से तीन गुना तक बढ़ चुकी है। बिहार आने वाली अधिकतर ट्रेनों में नो रूम का बोर्ड टंग चुका है। विमानन कंपनियां मौके का फायदा उठाते हुए बिहार आने वाले यात्रियों की जेब पर चपत लगाने की तैयारी में हैं। पटना, दरभंगा और गया एयरपोर्ट पर छठ-दिवाली में आने वाले विमानों का किराया महंगा होने की वजह से एक छोटे परिवार को भी हवाई टिकट में एक लाख रुपये के आसपास खर्च करना पड़ रहा है।

बिहार में पर्व-त्योहारों के समय में हर दिन विमानों से लगभग 12 से 13 हजार यात्री आते हैं। वहीं ट्रेनों में त्योहारों के दौरान लाखों यात्रियों का आना-जाना होता है। बिहार आने वाली संपूर्ण क्रांति, तेजस राजधानी एक्सप्रेस, संघमित्रा, पुणे पटना, लोकमान्य तिलक टर्मिनल पटना एक्सप्रेस, विक्रमशिला, मगध, गरीब रथ और श्रमजीवी में दिवाली के एक हफ्ते पहले से ही टिकटों की मारामारी है। दिवाली से लेकर छठ तक अधिकतर ट्रेनों में नो रूम का बोर्ड लगा हुआ है।

विमानों का किराया आसमान पर

31 अक्टूबर को दिवाली है लेकिन मुंबई-पटना मार्ग पर किराया 24 अक्टूबर से ही बढ़ा हुआ है। 24 अक्टूबर को न्यूनतम किराया 11 हजार 589 रुपये है। इस दिन अधिकतम किराया 16010 रुपये हो गया है। सामान्य दिनों में इस मार्ग पर किराया छह से सात हजार के बीच रहता है। दिवाली के एक दिन पहले यानी 30 को अधिकतर विमान फुल हो गए हैं।

इस दिन इंडिगो की मुंबई-पटना फ्लाइट का किराया 15 हजार 999 है। 31 अक्टूबर को किराया 17 हजार 259 रुपये पर पहुंच गया है। दिल्ली-पटना मार्ग पर भी किराया आसमान छू रहा है। दिवाली से एक दिन पहले स्पाइस जेट की उड़ान का अधिकतम किराया 28 हजार 461 रुपये पर पहुंच गया है। इस दिन सुबह की फ्लाइट का न्यूनतम किराया 9943 रुपये है। वहीं छठ के पहले तीन नवंबर को दिल्ली-पटना मार्ग पर अधिकतम किराया 17 हजार 53 रुपये है।

दरभंगा आना और भी महंगा

मुंबई-दरभंगा मार्ग पर 20 अक्टूबर को किराया 14 हजार 142 रुपये है। वहीं 27 अक्टूबर को इस मार्ग पर न्यूनतम किराया 18 हजार रुपये है। जैसे-जैसे दिवाली और छठ करीब आ रहा है किराया तीन से चार हजार रुपए प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। दिल्ली-दरभंगा मार्ग पर सामान्य दिनों से किराया दो से ढाई गुना अधिक हो गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर कॉलेज में 10 सूत्री मांगों को लेकर NSUI का एकदिवसीय धरना, अनिश्चितकालीन तालाबंदी की चेतावनी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज इकाई द्वारा सोमवार को जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा की अध्यक्षता…

4 घंटे ago

बिहार बोर्ड 12वीं साइंस में समस्तीपुर के आदित्य बने स्टेट टॉपर, डॉक्टर बनने का सपना, देखें Interview…

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के मुख्तियारपुर सलखनन्नी गांव के मेधावी छात्र आदित्य…

5 घंटे ago

दुकानदार को चकमा देकर नकली आभूषण रखकर असली आभूषण चुराने वाली समस्तीपुर की दो महिलाएं गिरफ्तार

दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाने की पुलिस ने ज्वेलरी दुकान से नकली देकर असली आभूषण…

6 घंटे ago

जेल से बेल पर बाहर निकले JDU विधायक अनंत सिंह, चुनाव के दौरान हुए दुलारचंद यादव हत्याकांड में हुई थी गिरफ्तारी

मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बेउर जेल से…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल का डायलिसिस सेंटर किडनी मरीजों के लिए बना जीवनदायिनी, राशन कार्डधारकों को मिलती है मुफ्त सेवा

समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…

17 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : वंदे भारत से स्लीपर टकराने के मामले में PWI सस्पेंड, एजेंसी कर्मियों पर कार्रवाई तेज

वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…

18 घंटे ago