Categories: BiharNEWS

बिहार: स्कूल पर गिरी आकाशीय बिजली, छत में हो गया छेद; बाल-बाल बचे प्रिंसिपल और बच्चे

बिहार के भागलपुर में आसमानी बिजली (Lightning) एक स्कूल की छत पर गिरी. इससे छत में छेद हो गया और मलबा कमरे में बिखर गया. घटना के समय स्कूल के प्रिंसिपल स्कूल के ऑफिस में मौजूद थे, जो बाल-बाल बच गए.

जानकारी के अनुसार, यह घटना नवगछिया अनुमंडल में इस्माइलपुर प्रखंड के राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय कमलाकुंड की है. यहां प्रधानाध्यापक ब्रजेश कुमार अपने ऑफिस में थे. उसी दौरान बारिश होने लगी.

बादलों की गजर के साथ आकाशीय बिजली गिरी तो स्कूल की छत में छेद हो गया, जिससे प्रधानाध्यापक बाल-बाल बच गए. छत में छेद होने के साथ बारिश का पानी कमरे में भर गया और छत का मलबा बिखर गया.

प्रधानाध्यापक लकड़ी की कुर्सी पर बैठे हुए थे. प्रधानाध्यापक ब्रजेश कुमार ने बताया कि वे कुर्सी पर बैठकर काम कर रहे थे, पास में एक अन्य कर्मचारी बैठा था, तभी जोरदार आवाज हुई और पूरा कमरा धुएं से भर गया. जब तक वह कुछ समझ पाते तो देखा कि छत में छेद हो गया है और बारिश का पानी कमरे में गिर रहा है.

इस घटना के बाद स्कूल के सभी कर्मचारी डरे सहमे हुए थे. बिजली गिरने से कमरे में दरार आ गई. सारे बिजली उपकरण और वायरिंग जलकर ध्वस्त हो गई.

प्रधानाध्यापक ब्रजेश कुमार ने कहा कि जिस समय घटना हुई, उस वक्त कक्षाएं चल रही थीं. शिक्षक भी नीचे कमरे में थे. उसी वक्त तेज आवाज के साथ मेरे कुर्सी के ऊपर मलबा गिरा. मैं बगल की कुर्सी पर था. बिजली गिरी तो पूरे कमरे में अंधेरा हो गया.

राम चरित्र पासवान और आदेश पाल ने कहा कि बारिश के समय हम कमरे की खिड़की लगाकर बैठे हुए थे, तभी तेज आवाज के साथ ठनका गिरा, जिससे ऑफिस की छत टूट गई और बारिश का पानी ऑफिस के गिरने लगा.

Avinash Roy

Recent Posts

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

1 घंटा ago

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

6 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

7 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

7 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

8 घंटे ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

17 घंटे ago