Bihar

CBI का सनसनीखेज खुलासा, RRB पटना के चेयरमैन ने पर्चा लीक में किया मदद; पढ़िए क्या है पूरी खबर

सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच ने रेलवे भर्ती बोर्ड जीडीसीई का पर्चा लीक होने में कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। इस खुलासे के बाद रेल भर्ती बोर्ड में सभी लोग हैरान नजर आ रहे हैं। इसकी वजह यह है कि इस पर्चा लीक में शामिल होने वाला कोई आम कर्मचारी नहीं बल्कि बोर्ड का सुप्रीम पावर यानी खुद के बोर्ड के चेरयरमैन हैं।

दरअसल, जीडीसीई परीक्षा का पर्चा लीक कराने में रेलवे भर्ती बोर्ड पटना के चेयरमैन राजेश कुमार से लेकर कई कर्मचारियों की साठगांठ रही। इसमें करीब दो करोड़ रुपये तक की वसूली की गई। हर अभ्यर्थी से चार-चार लाख रुपये वसूले गये। यह परीक्षा छह अगस्त 2021 को आयोजित की गई थी। सीबीआई ने इन्हीं जानकारी के आधार पर गुरुवार को यूपी के पांच और राजस्थान के छह जिलों में ताबड़तोड़ छापे मारे थे।

अब इस मामले में रेलवे के चार कर्मचारियों समेत करीब एक दर्जन लोगों की तलाश की जा रही है। सीबीआई के मुताबिक नियमानुसार दो भाषाओं में पर्चा तैयार किया जाता है। पर चेयरमैन राजेश कुमार ने सिर्फ अंग्रेजी में ही पर्चा बनाया। यह पर्चा अपटेक संस्था के पास भेजा गया जहां अपटेक की गोपनीय टीम ने पर्चे को हिन्दी में अनुवाद किया। इसके बाद ही पर्चा परीक्षा केन्द्रों के लिए छह अगस्त, 2021 की सुबह रवाना किया गया। हालांकि इससे एक दिन पहले पर्चा लीक किया जा चुका था।

इसके अलावा सीबीआई की जांच में इसका भी खुलासा हुआ है कि इंटरनल लेवल इग्जाम में अभ्यर्थी बलराम मीना व शिव कुमार को 100 नम्बर के पर्चे में 94 अंक मिले थे। इसे क्वालीफाई करने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 40, पिछड़ी व अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों को 30 और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को 25 अंक लाने जरूरी होते हैं।


इसके बाद भी परिणाम में बलराम व शिव कुमार को फेल दिखा दिया गया था। जांच में यह भी पता चला कि कुछ स्थानों पर रेलवे के कर्मचारी भी अभ्यर्थी बनकर बैठे थे। इन्होंने कुछ लोगों के लिये साल्वर का भी काम किया था। इस दौरान ही दो लोगों भूप सिंह और जितेन्द्र मीना ने पर्चा पाने के लिए रेलवे में तैनात प्रशांत मीना से सम्पर्क किया था। प्रशांत मीना ने रुपये ले लिए थे लेकिन वह परीक्षा में शामिल नहीं हुआ था। भूप व जितेन्द्र बाहरी लोग थे। इनके बारे में अभी तक कुछ पता नहीं लगा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

3 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

3 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

4 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

13 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

14 घंटे ago