Bihar

बिहार: मेरे सास-ससुर और पति को कोई दिक्कत नहीं होना चाहिए नहीं तो…,लव मैरिज कर लड़की ने बनाया वीडियो

बिहार के जमुई में एक लड़की ने लव मैरिज करने के 10 महीने बाद एक वीडियो जारी कर अपने घर वालों को चेतावनी दी है। लड़की ने अपने मम्मी-पापा को चेतावनी देते हुए कहा है कि वो इस शादी से बेहद खुश है और उसके सास-ससुर तथा पति को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। 18 साल की किरण पिछले साल यानी साल 2023 में अपने घर से किसी काम के लिए निकली थी और फिर वो गायब हो गई थी। लड़की के परिजनों ने उसके लापता होने से संबंधित एक आवेदन भी पुलिस को दिया था। अब यह लड़की अचानक सामने आई है।

कुछ वीडियो भी सामने आए हैं जिसमें यह लड़की एक लड़के के साथ मंदिर में सात फेरे लेते और विवाह करती हुई नजर आ रही है। दरअसल यह पूरा मामला लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के सबलपुर गांव का है। 18 साल की किरण पिछले साल अपने परिजनों से यह कह कर घर से निकली थी कि वो बाजार में कुछ सामान लाने जा रही है लेकिन इसके बाद से वो वापस नहीं आई थी।

वीडियो में क्या बोली किरण..

अब अचानक किरण का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वो कह रही है, ‘मम्मी पापा हम दोनों बहुत खुश हैं। फोटो-वीडियो आपने देखा होगा। हमने शादी कर ली है। मेरे सास-ससुर और पति को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। इनपर कोई केस मत कीजिएगा नहीं तो हम वापस आप लोगों पर केस कर देंगे। हम हमेशा इन्हीं के साथ थे और अब इन्हीं के साथ रहेंगे। हम वापस नहीं आएंगे।’

कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, किरण ने जिस युवक से शादी रचाई है उसका नाम रघुनंदन यादव है। एक वीडियो में किरण और रघुनंदन मंदिर में फेरे लेते और एक-दूसरे के गले में माला डालते नजर आ रहे हैं। रघुनंदन किरण को सिंदूर लगाता भी दिख रहा है।

इधर कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह भी बताया जा रहा है कि किरण की शादी पहले किसी और लड़के से तय हुई थी। मां-बाप द्वारा शादी तय किए जाने के बाद किरण अपने प्रेमी के साथ कही चली गई थी और फिर उसने एक मंदिर में शादी रचा ली थी। बताया जा रहा है कि 5 नवंबर को किरण ने अपने बॉयफ्रेंड से शादी रचाई थी। अब उसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

3 घंटे ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

3 घंटे ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

3 घंटे ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

8 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

10 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

14 घंटे ago