बिहार के गोपालगंज जिले के चनावे मंडल कारा में एक विचाराधीन कैदी ने अपने मलद्वार में पाइप डाल लिया. उसकी तबियत बिगड़ने के बाद मंडलकारा के कर्मियों द्वारा उसे इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है. इस अजीबोगरीब घटना से डॉक्टर भी आश्चर्यचकित हैं. हत्या के प्रयास मामले में वह फिलहाल जेल में बंद है. उसने ऐसा क्यों किया, इस सवाल के जवाब में कहा- ‘मुझे मन किया और मैंने ऐसा कर लिया.’
क्या है घटना:
बरौली थाना क्षेत्र का रहनेवाला विचाराधीन कैदी हत्या के प्रयास मामले में चनावे मंडल कारा में बंद है. रविवार को उसने अपने मलद्वार में एक पाइप डाल लिया. उसके बाद उसने पाइप को खुद से निकालने की कोशिश की, तब पाइप और भी अंदर की ओर चला गया. जिससे उसकी परेशानी बढ़ने लगी. पीड़ित ने इसकी सूचना मंडल कारा कर्मियों को दी. जिसके बाद उसका इलाज मंडल कारा में मौजूद अस्पताल में डॉक्टर से दिखाया गया, जहां से डॉक्टर ने तत्काल सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
कैसी है स्थितिः
सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद एक्सरे कराने की सलाह दी. जिसके बाद उसका Xray कराया गया. एक्सरे में साफ नजर आ रहा कि रीढ़ के पास एक लंबा पाइप के आकार जैसा दिख रहा है. जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि पाइप की लंबाई करीब 7 इंच है और मोटाई करीब एक इंच से कम की है. सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है.
“चनावे मंडलकारा से एक कैदी आया है. पीड़ित का कहना है कि पाइप जैसा मुलायम कोई चीज उसने अपने मलद्वार में इंसर्ट कर लिया है. अभी स्थिति नॉर्मल है. उसका इलाज किया जा रहा है. जरूरत पड़ने पर हायर सेंटर रेफर किया जायेगा.”– डॉक्टर विमान केसरी, सदर अस्पताल
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…