बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल में एयरफोर्स से रिटायर्ड जवान ने पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी कर ली है. रक्सौल शहर से सटे धनगढ़वा कोड़ीहार पंचायत के लक्ष्मीपुर ग्राम निवासी एयरफोर्स के रिटायर्ड जवान शाह आलम ने मरने से पूर्व जवान ने अपने सुसाइड नोट में बताया है कि उसकी बीबी ने उसे काफी टॉर्चर किया है. पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर उसने यह कदम उठाया है.
एयरफोर्स के रिटायर्ड जवान शाह आलम का शव सोमवार की सुबह घर में पंखे से लटका हुआ बरामद हुआ. थानाध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर राजीव नंदन सिन्हा ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि शव को बरामद कर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आवेदन प्राप्त होते ही इस बावत एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. वहीं दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी.
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि एयरफोर्स के रिटायर्ड जवान शाह आलम ने घर में पंखे में फंदा लगा कर आत्महत्या की है. सुबह जब आलम कमरे से नहीं निकले तो घरवाले कमरे में उन्हें जगाने गए तो उन्हें पंखे से लटका झूलते देखा. परिवारवालों के शोर मचाने पर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे व आनन-फानन में नीचे उतार पास के एसआरपी अस्पताल में इलाज के लिये ले गए. वहां चिकित्स्कों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
घटना की सूचना पर तत्काल रक्सौल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और इस आत्महत्या की जांच की गई. जांच के दौरान घटनास्थल के पास एक सुसाइड नोट बरामद हुआ. नोट में शाह आलम ने लिखा है कि उसकी बीबी साजिया व ससुराल की तरफ उसे बहुत टॉचर किया जा रहा है. इससे उसका मानसिक तनाव बहुत बढ़ गया है. वह अब जीना नहीं चाहता है. वह अपना जीवन समाप्त कर रहा है.
शाह आलमकी की शादी वर्ष 2005 में आदापुर सीरिसिया में हुआ था. उन्हें दो बच्चे एक पुत्री व एक पुत्र है. बच्चे के जन्म के कुछ वर्षो बाद पत्नी उन्हें छोड़ कर एयरफोर्स के एक जवान के साथ दुबई चली गई. वहां वह ब्यूटी पॉर्लर चलाती है. मृतक के भाई साजिद अंसारी ने बताया कि शाह आलम जनवरी 2024 में रिटायर्ड होकर अपने गांव लक्ष्मीपुर में ही दवा दुकान चलाते थे.
पति पत्नी के बीच एयरफोर्स कोर्ट में मामला भी लंबित है. पत्नी व ससुर परवेज अंसारी, सास शलमा खातून, साला सगीर अली व पत्नी साजिया खातून सदेव उन्हें पैसे को लेकर प्रताड़ित करते रहते थे व रिटायर्ड होने पर मिली मोटी रकम में से आधी रकम की मांग करते थे, जिससे वे हमेशा तनाव में रहते थे. इसी सब को लेकर उन्होंने आत्म हत्या कर ली.
समस्तीपुर : वैशाली जिला के हाजीपुर में गंगा ब्रिज थाना के पास गुरुवार की सुबह…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में अनुरूप सिनेमा के पास मंगलवार की रात…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड अंतर्गत शोभन पंचायत के सामने बूढ़ी गंडक नदी…
समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन आहट के तहत…
समस्तीपुर : बिहार राज्य महिला आयोग की ओर से गुरुवार को सर्किट हाउस में 'महिला…
बिहार में बरात या अन्य आयोजनों में डीजे संगीत पर पूरी तरह रोक लगा दी…