Bihar

भूमि सर्वे में गैर-मजरूआ जमीन किसका होगा, अवैध कब्जे की स्थिति में सरकार क्या करेगी

बिहार में भूमि सर्वेक्षण जारी है। इस सर्वेक्षण के जरिए सरकार जमीन को लेकर खास कर गांवों में होने वाले आपसी विवादों को पूरी तरह खत्म करने के लक्ष्य पर काम कर रही है। जमीन सर्वेक्षण के दौरान जमीन से जुड़े अहम कागजातों की जांच-पड़ताल के बाद उस जमीन को उसके सही मालिक के हवाले कर दिया जाएगा।

लैंड सर्वे को लेकर कई लोगों के मन में एक सवाल यह भी है कि अगर उनकी जमीन गैर-मजरूआ है तो उस जमीन का क्या होगा? क्या सरकार यह जमीन ले लगी या फिर इसपर पूर्व की तरह ही जमीन मालिक का हक रहेगा? एक और सवाल लोगों के जेहन में है कि जिस जमीन पर किसी ने अवैध कब्जा किया है तो उस जमीन का क्या होगा? हम आपको अपनी इस रिपोर्ट में इन सवालों के जवाब सरल तरीके से देंगे।

गैर-मजरूआ जमीन दो तरह की होती है। गैर-मजरूआ खास और गैर-मजरूआ आम। गैर-मजरूआ आम जमीन का इस्तेमाल सड़क, नाला, नदी, जिला परिषद की सड़क, शमशान घाट, कब्रिस्तान, विद्यलय, तालाब, पोखर आदि के रूप में किया जाता है। इसके अलावा कुछ जमीनें ऐसी भी होती हैं जो परती जमीनें होती हैं यानी उसे खाली छोड़ दिया जाता है।

सरकार इसपर कुछ भी नहीं करती है। ऐसी जमीन को गैर-मजरूआ आम खाता में दर्ज किया जाता है। जो गैर-मजरूआ आम जमीन है जिसे सामान्य भाषा में सरकारी जमीन कहा जाता है उस जमीन का मालिकाना हक सरकार रखेगी। गैर-मजरूआ आम जमीन पर अगर अवैध कब्जा है तो सरकार उसे वापस लेगी।

जिनके पास गैर मजरूआ खास जमीन है उसका भी रिकॉर्ड सरकार अपने पास रखेगी। अगर गैर-मजरूआ खास जमीन पर आपका कब्जा है और खतियान में आपका नाम है तथा आप उस जमीन के वास्तविक मालिक हैं तो आपको कोई परेशानी नहीं होगी। यानी गैर-मजरूआ खास जमीन जिनकी है उनकी ही रहेगी। बरसों पहले जो जमीन जमींदार से खरीदी गई थी और आज भी अगर उसपर आपके पूर्वजों या आपका नाम दर्ज है तो वो जमीन आपकी ही रहेगी यानी मालिकाना हक आपका ही रहेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

27 मिनट ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

1 घंटा ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

3 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

5 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

9 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

10 घंटे ago