Bihar

केंद्र से बिहार को मिली 3651 करोड़ की विशेष सहायता राशि, सड़क-शिक्षा समेत इन विभागों के होंगे काम…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आयी है. 2024-25 में पूंजी निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता की योजना के तहत दी जाने वाली राशि की पहली किस्त केंद्र सरकार ने जारी कर दी है. जानकारी के मुताबिक प्रथम चरण में बिहार में विभिन्न योजनाओं के लिए स्वीकृत कुल 5532 करोड़ के विरुद्ध 3651.12 करोड़ रुपये जारी किये गये हैं.

50 वर्षों तक बिना ब्याज शर्त के दी गयी राशि

यह राशि राज्यों को 50 वर्षों तक बिना ब्याज शर्त के उपलब्ध करायी जाती है. इसमें ऊर्जा विभाग की विभिन्न स्कीमों के लिए 462 करोड़ रुपये जारी किये गये हैं. साथ ही केंद्र ने ऊर्जा विभाग के लिए रिवैम्पड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के तहत भी 566 करोड़ रुपये का आवंटन किया है. इस पर प्रकार केंद्र सरकार से ऊर्जा विभाग को कुल 1048 करोड़ रुपये की विशेष सहायता मिली है.

सड़क निर्माण व शिक्षा विभाग व अन्य को भी मिली राशि

इसके अलावा पहली किस्त के रूप में बिहार में सड़क निर्माण के लिए 990 करोड़ रुपये, ग्रामीण कार्य के लिए 990 रुपये, स्वास्थ्य के लिए 462 करोड़ रुपये, शिक्षा विभाग के लिए 330 करोड़ रुपये, जल संसाधन के लिए 219.12 करोड़ रुपये, लोक स्वास्थ्य एवं अभियंत्रण के लिए 198 करोड़ रुपये जारी किये गये हैं.

ऊर्जा विभाग को भी पहला किस्त मिला

इसके तहत ऊर्जा विभाग के लिए कुल स्वीकृत राशि 700 करोड़ रुपये है, जिसकी पहली किस्त के रूप में 462 करोड़ रुपये मिले हैं. बिहार सरकार के ऊर्जा एवं योजना विकास मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि इस सहायता से मिली राशि से ऊर्जा के क्षेत्र में बिहार के विकास को एक नयी गति मिलेगी.

गिरिराज सिंह ने दी प्रतिक्रिया

गौरतलब है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने या विशेष सहायता पैकेज देने की मांग नीतीश सरकार केंद्र से करती रही है. हाल में भी यह मुद्दा काफी गरमाया रहा. वहीं केंद्र की ओर से जब बिहार को पहली किश्त जारी की गयी तो भाजपा नेता सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी और सोशल मीडिया X पर ट्वीट करके इस राशि की जानकारी दी.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

57 मिनट ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

2 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

3 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

5 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

5 घंटे ago