Bihar

BPSC शिक्षक बहाली 3 में आरक्षण का पुराना 50 फीसदी वाला कोटा ही लागू होगा, शिक्षा विभाग का डीईओ को निर्देश

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की शिक्षक बहाली परीक्षा फेज 3 में आरक्षण का पुराना कोटा ही लागू होगा। बिहार सरकार द्वारा आरक्षण का दायरा 50 से बढ़ाकर 65 फीसदी किए जाने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद शिक्षा विभाग ने इस संबंध में सभी जिलों को निर्देश जारी किया है। प्राथणिक शिक्षा निदेशक मिथिलेश मिश्रा ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों (डीईओ) को पत्र लिखकर 50 फीसदी आरक्षण के अनुसार बीपीएससी शिक्षक बहाली फेज 3 में नियुक्ति करने के निर्देश दिए हैं।

शिक्षा विभाग ने गुरुवार को अपने पत्र में कहा कि बैकलॉग रिक्तियों की गणना करके 50 फीसदी आरक्षण के साथ नए सिरे से रोस्टर तैयार किया जाए। इस संबंध में सभी डीईओ को एक सप्ताह के भीतर में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षक भर्ती परीक्षा के तीसरे चरण के लिए वर्ग 1-5 और वर्ग 6-8 की रिक्तियों का रोस्टर क्लियर करने की प्रक्रिया चल रही है।

बता दें कि बीपीएससी शिक्षक बहाली फेज 3 के लिए मार्च महीने में परीक्षा आयोजित की गई थी। हालांकि, पेपर लीक होने के चलते उसे रद्द कर दिया गया था। इसके बाद जून महीने में फिर से इस परीक्षा का आयोजन हुआ। इसमें 87774 पदों पर बहाली के लिए बड़ी संख्या में शिक्षक अभ्यर्थियों ने एग्जाम दिया।

प्राथमिक शिक्षा निदेशक मिथिलेश मिश्रा ने सभी डीईओ से कहा कि स्थिति बदल सकती है। ऐसे में हमें सुनिश्चित करना है कि परिणाम पर इसका कोई असर न हो। बता दें कि बीते सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार द्वारा एससी, एसटी, पिछड़ा और अति पिछड़ा आरक्षण को 50 से बढ़ाकर 65 फीसदी किए जाने के फैसले पर पटना हाई कोर्ट की रोक को बरकरार रखा था। अब इस मामले में सितंबर महीने में सुनवाई होनी है। तब तक राज्य में विभिन्न पदों पर बहाली पुराने कोटा फॉर्मूले से ही हो सकती है। ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या शिक्षा विभाग की तरह अन्य विभाग भी अपने आरक्षण रोस्टर में बदलाव करेंगे या नहीं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ‘फोटो से फोटो’ बनाकर फर्जी हाजिरी लगाना शिक्षक को पड़ा भारी, तत्काल प्रभाव से निलंबित

समस्तीपुर : ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर फोटो से फोटो बनाकर फर्जी तरीके से हाजिरी दर्ज करना…

2 घंटे ago

बालू-गिट्टी व्यवसायी के संदिग्ध मौ’त मामले में पत्नी के आवेदन पर मुफस्सिल थाने में ह’त्या की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख वार्ड-31 स्थित पासवान टोला में दो दिनों पूर्व…

18 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने चोरी के मामले में किशोर को किया विधि-विरुद्ध

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने शनिवार को एक किशोर को चोरी के आरोप पकड़ा…

18 घंटे ago

समस्तीपुर के उजियारपुर में युवक से साइबर ठगी, ₹1.12 लाख की ठगी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर गांव निवासी हरेराम सहनी के…

19 घंटे ago

समस्तीपुर में जीविका की राशि में 1.11 करोड़ रुपये का गबन, बैंक मित्र पर लगा गंभीर आरोप

समस्तीपुर : जीविका के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ऋण की किस्त की राशि में…

19 घंटे ago

समस्तीपुर में चल रहे अंतर महाविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, बेगूसराय की टीम बनी विजेता

समस्तीपुर : विमेंस कॉलेज समस्तीपुर की मेजबानी में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के तत्वावधान…

22 घंटे ago