Bihar

बिहार पुलिस में दारोगा के 2 हजार पदों पर होंगी भर्तियां, जानें जरूरी योग्यताओं के बारे में

कार्मिक विभाग के डीआईजी रंजीत कुमार मिश्रा ने गुरुवार को कहा कि 20 हजार पदों पर बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के बाद सब इंस्पेक्टर के 2000 पदों पर भर्ती निकलेगी। बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ( बीपीएसएससी ) की ओर से इसी साल यह भर्ती निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि बीपीएसएससी द्वारा चयनित 1275 सब इंस्पेक्टरों की नियुक्ति प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। इन सभी की नियुक्ति इनके गृह जिला के क्षेत्रीय कार्यालय रेंज डीआईजी ऑफिस में नियुक्ति की कार्यवाही होगी। यह 1 अगस्त से 10 अगस्त तक होगी। उन्हें पहचान के 11 डॉक्यूमेंट की सूची दे दी गई है जो उन्हें अपने साथ लेकर जाने हैं। इन सभी का वहां चरित्र सत्यापन व मेडिकल जांच होगी। इसके अलावा इनकी जॉइनिंग डिस्ट्रिक्ट के आदेश पुलिस मुख्यालय से अगले दस दिनों के भीतर चला जाएगा।

ये हो सकते हैं योग्यता के नियम (पिछली भर्ती के आधार पर)

शैक्षणिक योग्यता- किसी भी विषय में ग्रेजुएशन । 
आयु सीमा – 18 वर्ष से 37 वर्ष।  आयु की गणना 01-08-2023 से होगी।

ऊंचाई (लंबाई)

(1) अनारक्षित (सामान्य) वर्ग एवं पिछड़ा वर्ग के पुरूषों के लिए – न्यूनतम ऊंचाई 165 सेन्टीमीटर होनी चाहिए ।
(2) अत्यन्त पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के पुरूषों के लिए – न्यूनतम ऊंचाई 160 सेन्टीमीटर होनी चाहिए ।
(3) सभी वर्गों की महिलाओं के लिए – न्यूनतम ऊंचाई 155 सेन्टीमीटर एवं न्यूनतम वज़न 48 किलोग्राम होना चाहिए ।

सीना (सिर्फ पुरुषों के लिए)-

(1) अनारक्षित (सामान्य) वर्ग, पिछड़ा वर्ग एवं अत्यन्त पिछड़ा वर्ग के पुरूषों के लिए – बिना फुलाए – 81 सेन्टीमीटर (न्यूनतम) फुलाकर – 86 सेन्टीमीटर (न्यूनतम) (फुलाने के बाद सीना में कम से कम 5 सेन्टीमीटर का अन्तर होना अनिवार्य होगा) ।
(2) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के पुरूषों के लिए –
बिना फुलाए – 79 सेन्टीमीटर (न्यूनतम)
फुलाकर- 84 सेन्टीमीटर (न्यूनतम)
(फुलाने के बाद सीना में कम से कम 5 सेन्टीमीटर का अन्तर होना अनिवार्य होगा) ।

कैसे होगा चयन – तीन चरण – 1.प्रारंभिक लिखित परीक्षा, 2. मुख्य लिखित परीक्षा, 3. फिजिकल टेस्ट

अन्तिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट मुख्य लिखित परीक्षा में प्राप्तांकों के आधार पर बनेगी। फिजिकल टेस्ट में सिर्फ पास होना अनिवार्य होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

11 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

11 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

13 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

17 घंटे ago