Samastipur

समस्तीपुर एसपी ने सरायरंजन थानाध्यक्ष को किया निलंबित, कारवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप; अब आगे किसकी थानेदारी जाएगी ?

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर एसपी विनय तिवारी ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए सरायरंजन थाना अध्यक्ष रविकांत कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडे के रिपोर्ट पर की गई है।

किस आरोप में हुई कार्यवाई?

थानाध्यक्ष पर थाने में निजी डाटा एंट्री ऑपरेटर को रखने का आरोप है जिसे रंगेहाथों कंप्यूटर कक्ष में पकड़ा गया है। बता दें की एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर सभी एसडीपीओ द्वारा अपने-अपने अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानाओं का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। खुद एसपी भी औचक निरीक्षण के लिये कहीं भी निकल जा रहे है। इसी हफ्ते उन्होंने नगर थाना, रोसड़ा थाना और खानपुर थाना का भी निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान थाने में मासिक कार्य विवरणी, मालखाना, चार्जशीट, स्टेशन डायरी समेत अभिलेखों की जांच की जाती है। साथ ही हत्या, लूट, डकैती, जैसी संगीन आपराधिक घटनाएं व लंबित मामलों को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिये जाते हैं। इसी क्रम में एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर एसडीपीओ सदर-1 संजय कुमार पांडेय जब सरायरंजन थाना पहुंचे तो कंप्यूटर कक्ष में डाटा एंट्री ऑपरेटर के कमरे में एक बाहरी व्यक्ति को काम करते हुए देखा गया।

एसडीपीओ ने जब उससे पूछताछ की, कि वह यहां क्या कर रहा है तो उसने बताया कि वह यहां निजी तौर पर डाटा एंट्री ऑपरेटर का काम करता है। जबकि थाने में पहले से सरकारी डाटा एंट्री ऑपरेटर भी है। निजी व्यक्ति के कारण थाने की गोपनीय दस्तावेज व जानकारी बाहर भी साझा की जा सकती है जिस कारण सीडीपीओ-1 ने थाना अध्यक्ष के खिलाफ एसपी को रिपोर्ट कर दी। एसपी ने भी एसडीपीओ-1 की रिपोर्ट को सही पाते हुए तत्काल प्रभाव से सरायरंजन थानाध्यक्ष रविकांत कुमार को निलंबित कर दिया है। फिलहाल थाने की कमान वहां के अपर थानाध्यक्ष के जिम्मे रहेगी। एसपी ने बताया कि जल्द ही वहां नये थानाध्यक्ष की पोस्टिंग कर दी जाएगी।

बता दें कि एसपी ने पिछले हफ्ते ही हलई थाना अध्यक्ष को भी कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया था। अन्य थाना प्रभारी के खिलाफ भी मिल रही शिकायत को एसपी के द्वारा गोपनीय स्तर से जांच करवाई जा रही है। जो भी थाना अध्यक्ष कार्य में लापरवाही बरतते हुए पाए जाएंगे तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल एसपी के द्वारा ताबड़तोड़ हो रही कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

एसडीपीओ-1 द्वारा निरीक्षण के क्रम में जो बातें प्रकाश में आई है उनमें :

  • थाना में अनुपस्थित पुलिस पदाधिकारी के संबंध में थानाध्यक्ष को जानकारी नहीं थी
  • थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी पर थाना अध्यक्ष का नियंत्रण नहीं था
  • पुलिस अधीक्षक के कार्यालय के आदेश का उनके द्वारा अनुपालन नहीं किया जा रहा था
  • थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी के कार्य बंटवारा हेतु निर्गत जिलादेश का अनुपालन नहीं किया जा रहा था
  • वहीं थाना के सिरिसता/कंप्यूटरकक्ष में एक निजी आदमी से कार्य लिया जा रहा था

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

8 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

9 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

9 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

14 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

21 घंटे ago