समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

पटना में BPSC कार्यालय के बाहर भारी हंगामा: शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

वन कैंडिडेट वन रिजल्ट की मांग को लेकर बीपीएससी TRE 3 के शिक्षक अभ्यर्थियों ने पटना में सोमवार को प्रदर्शन किया। सड़क पर उतरे अभ्यर्थियों पुलिस के बीच जमकर नोक झोंक हुई। इसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया जिसमें कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए। पुलिस ने उनका नेतृत्व कर रहे दिलीप कुमार को हिरासत में ले लिया जिससे प्रदर्शनकारी और भी भड़क गए। टीचर भर्ती के अभ्यर्थियों ने सड़क पर जमकर बवाल किया।

बीएससी की तैयारी कर रहे टीआरई 3 के शिक्षक अभ्यर्थियों ने पहले से ही इस प्रदर्शन का ऐलान कर रखा था। वन कैंडिडेट वन रिजल्ट की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने आंदोलन की चेतावनी सरकार को दे रखी थी।

IMG 20231027 WA0021

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सैकड़ो की संख्या में शिक्षक अभ्यर्थी राज्य के विभिन्न जिलों से सोमवार को पटना पहुंच गए। बीएससी कार्यालय से कुछ दूर पर सैकड़ो की संख्या में टीचर भर्ती कैंडिडेट जमा हो गए और जुलूस की शक्ल में बीपी एससी की ओर बढ़ने लगे। शिक्षकों के ऐलान के कारण पुलिस पहले से तैनात थी।

IMG 20240520 WA0068IMG 20230604 105636 460

पुलिस ने जब सचिवालय के पास उन्हें बलपूर्वक रोकने की कोशिश की तो नोक झोंक शुरू हो गई। शिक्षक अभ्यर्थी पीछे हटने को तैयार नहीं थे। वे बीएससी कार्यालय पर पहुंचकर घेराव और प्रदर्शन करना चाहते थे। पुलिस के रोकने पर जब उनकी बात मानने को तैयार नहीं हुई तो सुरक्षा बलों ने लाठी चार्ज कर दिया . प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों को पुलिस वालों ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा। इस दौरान कई प्रदर्शनकारी सड़क पर गिर गए और उन्हें चोट आई।

IMG 20230728 WA0094 01Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaledHalf Page Paper Design 25x33 cm 05.06.24 page 0001IMG 20240426 WA0004IMG 20240414 WA0005IMG 20230818 WA0018 02