Bihar

विधानसभा स्पीकर नंदकिशोर यादव ने नेत्रदान का लिया संकल्प, बोले- समाज से जो मिला उसे चुकाने की कोशिश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार विधानसभा अध्यक्ष और नीतीश सरकार के पूर्व मंत्री वरिष्ठ बीजेपी नेतानंद किशोर यादव ने अपनी मृत्यु के बाद नेत्रदान करने का संकल्प लिया है। राष्ट्रीय अंगदान दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को दधीचि देहदान समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव के स्वैच्छिक नेत्रदान की घोषणा की। उसके बाद संस्था की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया। बिहर विधानसभा के मुख्य भवन स्थित वाचनालय में आयोजित सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। दधीचि देहदान समिति द्वारा किया गया नेत्रदान और अंगदान के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य करती है।

इस मौके पर विधनसभा अध्यक्ष ने कहा कि अंगदान महादान है। मैं कॉलेज के समय से रक्तदान करता आ रहा हूं। स्वैच्छिक नेत्रदान का संकल्प मैंने पूरे परिवार की सहमति से लिया है। नंदकिशोर यादव ने कहा कि मेरा यह प्रयास समाज से जो प्राप्त हुआ है, उसे चुकाने की कोशिश है। इस दिशा में दधीचि देहदान समिति का कार्य सराहनीय है। उन्होंने बिहार के लोगों से अंगदान के लिए आगे आने की अपील की। निधन के बाद हमारे अंग से किसी को जिंदगी मिलती है तो यह बहुत अच्छी बात है। मेरे बाद मेरी आंखों से किसी को ज्योति मिलेगी। इससे मुझे सुखद अनुभव मिलेगा।

इस अवसर पर दधीचि देहदान समिति के अध्यक्ष व पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद ने कहा कि किसी के मृत शरीर के विसर्जन के पूर्व अंगों से किसी को जीवनदान मिल सके तो उनका जीवन सार्थक होगा। समिति के महामंत्री पद्मश्री बिमल जैन ने बिहार की जनता से अनुरोध किया कि मृत्यु को जीवन का अंत न बनाएं। अंगदान से पीड़ित मानवता को मदद मिलती है। मौके पर विधानसभा परिसर में पांच फलदार पौधे भी लगाये गये। इस अवसर पर विधानसभा की सचिव ख्याति सिंह समेत डॉ. सुभाष प्रसाद, संजय सत्यदर्शी, अरुण सत्यमूर्ति, शैलेश महाजन, मनोज सढ़वार, सुनील पूर्वे, संजीव यादव, गोविंद कानोडिया, पवन केजरीवाल और विनीता मिश्रा उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

रोजी-रोटी की तलाश में समस्तीपुर से गया था दिल्ली, मेनहोल में गिरकर चली गई बिरजू की जान, घर के इकलौते कमाऊ पुत्र के जाने से परिजन बदहवास

समस्तीपुर : दिल्ली के रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में मेनहोल में…

6 घंटे ago

AEPS से अवैध निकासी की शिकार महिला को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने 70 हजार 400 रुपये रिकवर कर लौटाए

समस्तीपुर  : साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की…

6 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर के पास बैग में मिली 12 बोतल विदेशी शराब, कारोबारी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान शहर के थानेश्वर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं ने पुलिस पर किया हमला, बचाव में पुलिस ने तानी पिस्टल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में दरभंगा के सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका शव घर से बरामद, मृतका के भाई ने दहेज के लिए ह’त्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…

7 घंटे ago

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

13 घंटे ago