Bihar

जान से मारने की धमकी, परिवार के लिए आपत्तिजनक शब्द… सांसद पप्पू यादव ने गृहमंत्री से मांगी Z सिक्योरिटी

पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने अपनी जान को खतरा जताया है. सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हैं, जिनमें पप्पू यादव को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी जा रही है, साथ ही धमकी देने वाला व्यक्ति भद्दी-भद्दी गालियां दे रहा है. वह पूर्णिया सांसद के परिवार की महिलाओं के लिए भी आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग कर रहा है. इसी को आधार बनाकर पप्पू यादव ने अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है.

उन्होंने 15 जुलाई 2024 को गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी. अपने और परिवार के सदस्यों के लिए जान के खतरे का जिक्र करते हुए, पप्पू यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री से अपनी सुरक्षा को वाई कैटेगरी से बढ़ाकर जेड कैटेगरी में करने की मांग की थी. इससे पहले 14 जून को पूर्णिया में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्थानीय सांसद पप्पू यादव ने राजद नेता तेजस्वी यादव का नाम लिए बगैर उन पर और एक पूर्व विधायक व कुछ व्यवसायियों पर निशाना साधते हुए कहा था कि उनके खिलाफ साजिश रची गई है.

उन्होंने कहा था कि तेजिंदर, खगेंद्र और कुछ लोगों ने मिलकर उनके खिलाफ साजिश रची और उन्हें रंगदारी के झूठे केस में फंसाया. पप्पू यादव ने था कहा कि उन्हें जान से मारने की साजिश रची जा रही है. उन्होंने कहा था कि वह इससे डरने वाले नहीं हैं और सीमांचल को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएंगे. पूर्णिया सांसद ने आरोप लगाया था कि सीमांचल में जमीन माफिया, अधिकारी, थाना और कुछ राजनेताओं के गठजोड़ के कारण भ्रष्टाचार फल फूल रहा है.

पप्पू यादव ने कहा था, ‘पूर्णिया, कटिहार और सीमांचल के इलाके में चल रहे भ्रष्टाचार के खेल की निगरानी के लिए मैं कोर्ट जाऊंगा.’ बता दें कि रंगदारी वसूलने के मामले में पप्पू यादव पर केस दर्ज हुआ था. कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई थी. उसके बाद उन्होंने कुछ लोगों के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराने की बात कही थी. हाल में संपन्न लोकसभा चुनावों में राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पूर्णिया सीट से चुनाव लड़ा था और जदयू उम्मीदवार संतोष कुमार को 16 हजार से ज्यादा मतों के अंतर से हराया था. राजद की बीमा भारती तीसरे स्थान पर रही थीं.

Avinash Roy

Recent Posts

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

3 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

10 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

11 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

12 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

12 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

12 घंटे ago