Bihar

बिहार में अब घर बनाना हुआ महंगा, 10 लाख से अधिक के मकान पर लगेगा 1 फीसदी सेस

श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह ने घोषणा की है कि बिहार सरकार अब 10 लाख से अधिक की लागत वाले भवनों पर एक प्रतिशत सेस लगाएगी. उन्होंने कहा कि 10 लाख से अधिक लागत वाले भवनों पर जो एक प्रतिशत सेस राज्य सरकार लेगी, उस राशि को मजदूर कल्याण के लिए खर्च किया जाएगा. इस दौरान मंत्री ने बताया कि सैटेलाइट मैपिंग के जरिए यह पता लगाया जाएगा कि आपके इलाके में कितनी बिल्डिंग बनी है. सेटेलाइट मैपिंग के लिए फिलहाल पटना, गया और मुजफ्फरपुर में श्रम संसाधन विभाग ने कार्यालय भी खोल रखा है.

10 लाख रुपये से अधिक लागत वाले मकान पर सेस: 

मंत्री संतोष कुमार सिंह ने कहा कि श्रम संसाधन विभाग लगातार मजदूरों के कल्याण के लिए काम कर रहा है. हम लोगों ने 10 लाख से अधिक लागत वाले भवनों पर जो एक प्रतिशत सेस लगाने का फैसला किया है, इससे 1500 करोड़ वसूली का लक्ष्य विभाग ने रखा है. इन सब पैसों को मजदूर कल्याण के लिए खर्च किया जाएगा.

“10 लाख से अधिक की लागत का जो भी मकान बनेगा, उस पर 1 प्रतिशत सेस लगाने का फैसला लिया गया है. यह लोगों में जागरूकता के लिए है. जिन मजदूरों की मेहनत और खून-पसीना से मकान बनता है, उनकी भलाई के लिए यह निर्णय लिया गया है.”- संतोष कुमार सिंह, मंत्री, श्रम संसाधन विभाग

‘मजदूरों की मौत पर बढ़ी मुआवाजा राशि’:

श्रम संसाधन मंत्री ने कहा कि बिहार में अब मजदूरों की मौत पर मुआवजा एक लाख से बढ़ाकर 2 लाख कर दिया गया है. वहीं, अगर विदेश में किसी मजदूर की मौत होती है तो उन्हें भी दो लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा. साथ ही ‘निश्चय पार्ट-2’ के तहत 60 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बनकर तैयार है. मुख्यमंत्री जल्द ही इसका उद्घाटन करेंगे. उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में 89 संस्थाओं को सेंटर आफ एक्सीलेंस बनाया जा रहा है. कौशल विकास मिशन के द्वारा राज्य में अभी तक 31 लाख युवाओं को प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सम्मिलित किया गया है, जिसमें 22.5 लाख सफल प्रमाणीकरण भी किया जा चुका है.

क्या होता है सेस?:

असल में सेस यानी उपकर टैक्स के ऊपर लगाया जाने वाला एक विशेष कर होता है. यह प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों प्रकार के करों पर लगाया जाता है. आमतौर पर सेस विशिष्ट उद्देश्य के लिए लगाया जाता है. जब इस टैक्स को लगाने का उद्देश्य पूरा हो जाता है तो सरकार इसे वसूलना बंद कर देती है.

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में अज्ञात बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की ह’त्या, परिजनों में मचा कोहराम, छानबीन में जुटी पुलिस

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

16 मिनट ago

दो बच्चों के पिता ने नाबालिग किशोरी को भगाया, पिता और चचेरे भाई को समस्तीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में शादीशुदा दो बच्चों के पिता द्वारा…

2 घंटे ago

शिवालिक और नंदा देवी जहाज ने पार किया होर्मुज स्ट्रेट, LPG पर आई बड़ी खुशखबरी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने LPG को लेकर शनिवार को दिल्ली में प्रेस…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में उद्यमिता विकास कार्यक्रम का शुभारंभ, बांस एवं केन शिल्प कारीगरों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) के सहयोग से तथा…

6 घंटे ago

बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

16 मार्च को राज्यसभा चुनाव को लेकर वोटिंग होगी. बिहार की 5 सीटों के लिए…

13 घंटे ago

बिहार में बेमौसम बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी, 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी तेज हवा

बिहार में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. कभी तेज धूप तो…

14 घंटे ago