Samastipur

विद्यापतिनगर में अज्ञात बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की ह’त्या, परिजनों में मचा कोहराम, छानबीन में जुटी पुलिस

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या 5 निवासी पप्पू झा के पुत्र निलेश कुमार झा को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे घायल अवस्था में स्थानीय एक निजी क्लीनिक में लाया गया था।

घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में निलेश को बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय ले जाने लगे। हालांकि रास्ते में ही उसकी हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के पीछे के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। वहीं गोली किस परिस्थिति में और किसने मारी, इसे लेकर भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही विद्यापतिनगर थाना प्रभारी सूरज कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम को सक्रिय कर दिया गया है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। अपराधियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा मामले की छानबीन जारी है।

Avinash Roy

Recent Posts

‘गरीब ही मारा जा रहा…’, कथित जहरीली शराब से मौतों पर तेजस्वी का सरकार पर हमला

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।…

2 घंटे ago

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

5 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

5 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

17 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

17 घंटे ago