Bihar

बिहार के सभी पंचायतों में बनेंगे खेल क्लब, हर गांव के लिए बनेगा अलग प्लान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार की सभी नगर और ग्राम पंचायतों में खेल क्लब का गठन सितंबर से शुरू होगा. इसके अंतर्गत एक ओर नए खेल क्लब गठित होंगे, दूसरी ओर पुराने क्लब को भी पंजीकरण कराने की सुविधा सरकार देगी. इसके लिए पोर्टल लॉन्च किया जाएगा. खेल क्लब के गठन की नियमावली बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा तैयार कर दी गयी है. खेल विभाग ने उसमें कुछ बदलाव के निर्देश दिये हैं, जिसे जल्द ही अंतिम रूप दे दिया जाएगा. खेल क्लबों की देख-रेख में संबंधित गतिविधियां संचालित होंगी.

स्पोर्ट्स एक्टिविटी को लेकर नीतीश सरकार गंभीर

बिहार में स्पोर्ट्स एक्टिविटी को लेकर नीतीश सरकार गंभीर है. पिछले एक-दो वर्षों में खेल के विकास को लेकर राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिये हैं. इसी क्रम में खेल क्लब के अलावा मेडल लाओ और नौकरी पाओ योजना लागू हुई. इसके तहत एसडीओ और डीएसपी स्तर तक की नौकरी खिलाड़ियों को देने का प्रावधान है. राज्य के खिलाड़ियों को बड़ी संख्या में इसके तहत नौकरी भी मिली. जनवरी, 2024 में खेल का अलग विभाग बना. खेल विश्वविद्यालय का गठन हुआ और आज खेल परिसर का मुख्यमंत्री खुद लोकार्पण करने जा रहे हैं.

खेल क्लब के गठन नियमावली

प्राधिकरण से मिली जानकारी के अनुसार खेल क्लब के गठन नियमावली के जरिये बिहार की 154 नगर और आठ हजार ग्राम पंचायतों में अलग-अलग खेलों की सुविधाएं बहाल की जाएंगी. स्थानीय स्तर पर खिलाड़ियों की मांग, भौगोलिक परिस्थिति, जमीन की उपलब्धता और महत्ता को देखते हुए तय किया जाएगा कि किस पंचायत में कौन से खेल की सुविधा विशेष रूप से बहाल की जाएंगी.

खेलों के विकास के लिए राज्य सरकार आवश्यक सामग्रियों के अलावा नकद राशि भी देगी. क्लब गठन के साथ ही पंचायतों में मैदान की सुविधा भी बहाल की जाएगी. पंचायतों में खेल के मैदान के लिए जमीन उपलब्धता की कार्रवाई भी शीघ्र शुरू की जाएगी. ये जमीन स्कूल-कॉलेज परिसर, सार्वजनिक स्थल आदि पर हो सकती हैं. वहीं, जहां पर जमीन उपलब्ध नहीं होंगे, उन पंचायतों में सरकार इसका अधिग्रहण भी करेगी.

गांव के आधार पर खेलों का होगा चयन

इस संबंध में खेल विभाग के पदाधिकारी कहते हैं कि किसी पंचायत में फुटबॉल, हॉकी, क्रिकेट खेलनेवालों की संख्या अधिक होगी, वहां बड़ा खेल का मैदान उपलब्ध कराया जाएगा. खेलनेवाले अधिक हैं तथा वहां बड़ा खेल का मैदान उपलब्ध है, वहां पर इस खेल को भी बढ़ावा दिया जाएगा. इसी प्रकार जिन पंचायतों में मैदान छोटे होंगे, वहां बॉलीबॉल, बैडमिंटन आदि खेल की सुविधा विकसित की जाएगी. इंडोर गेम और एथलेटिक्स के लिए भी व्यवस्थाएं की जाएंगी. सुबह और शाम में स्थानीय युवाओं मैदान में जाकर अभ्यास करेंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

13 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

15 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

15 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

19 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

19 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

22 घंटे ago