Bihar

बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

16 मार्च को राज्यसभा चुनाव को लेकर वोटिंग होगी. बिहार की 5 सीटों के लिए मतदान किया जाएगा. वोटिंग से पहले एनडीए (NDA) के लिए अच्छी खबर है. बेऊर जेल में बंद बाहुबली नेता और मोकामा के विधायक अनंत सिंह को लेकर एमपी-एमएलए कोर्ट ने जरूरी फैसला सुनाया और उन्हें मतदान करने की अनुमति दे दी.

मतदान के बाद लौट जायेंगे जेल

कोर्ट के फैसले के मुताबिक, 16 मार्च को अनंत सिंह कुछ देर के लिए बेऊर जेल से बाहर आयेंगे. राज्यसभा चुनाव के लिए वे वोट करेंगे. वोट डालने के बाद वे बेऊर जेल लौट जायेंगे. जानकारी के मुताबिक, एमपी एमएलए की विशेष कोर्ट के न्यायाधीश प्रवीण कुमार मालवीय की अदालत में याचिका दायर की गई थी.

याचिका में क्या कहा गया?

याचिका में कहा गया था कि 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव को लेकर मतदान होना है. ऐसे में एक मतदाता जेल में बंद है. इसलिए पुलिस की सुरक्षा के बीच उन्हें मतदान करने की अनुमति दी जाए. अनंत सिंह के वकील की तरफ से दायर की गई इस याचिका पर सुनवाई हुई. वकील की अर्जी स्वीकार कर ली गई.

कोर्ट ने क्या दिया आदेश?

कोर्ट की ओर से बेऊर जेल के काराधीक्षक (Jail Superintendent) को आदेश दिया गया कि अनंत सिंह को पूरी सुरक्षा के साथ विधानसभा ले जाया जाए और उन्हें मतदान कराया जाए. वोटिंग के बाद अनंत सिंह को वापस जेल भेज दिया जाए. इस तरह से राज्यसभा चुनाव से पहले एनडीए के लिए कोर्ट का यह फैसला बेहद खास माना जा रहा है.

बजट सत्र के दौरान आए थे जेल से बाहर

इससे पहले विधायक अनंत सिंह बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान जेल से बाहर आए थे. इस दौरान उन्होंने विधायक पद की शपथ ली थी. शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने सीएम नीतीश कुमार से आशीर्वाद भी लिया था. इसके बाद वे वापस बेऊर जेल चले गए थे. फिलहाल, अनंत सिंह दुलारचंद हत्याकांड को लेकर जेल में बंद हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

4 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

12 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

13 घंटे ago