National

Passport बनवाने जा रहे हैं तो रुक जाइए, देश में आज से पांच दिन तक बंद रहेगा पोर्टल; पहले के अपॉइंटमेंट भी होंगे रीशेड्यूल

अगर आप पासपोर्ट बनाने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको थोड़ी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ऑनलाइन पासपोर्ट पोर्टल टेक्निकल मेंटेनेंस के चलते अगले पांच दिनों तक बंद रहेगा। इस अवधि के दौरान कोई नया अपॉइंटमेंट शेड्यूल नहीं किया जा सकेगा और पहले से बुक किए गए अपॉइंटमेंट को भी रीशेड्यूल किया जाएगा।

2 सितंबर तक बंद रहेगा पोर्टल

पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर एक नोट में कहा गया है, “पासपोर्ट सेवा पोर्टल 29 अगस्त 2024, गुरुवार 20:00 बजे IST से 2 सितंबर, सोमवार 06:00 बजे IST तक टेक्निकल मेंटेनेंस के लिए बंद रहेगा। इस अवधि के दौरान नागरिकों और सभी MEA/RPO/BOI/ISP/DoP/पुलिस अधिकारियों के लिए सिस्टम उपलब्ध नहीं होगा। 30 अगस्त 2024 के लिए पहले से बुक किए गए अपॉइंटमेंट को उचित रूप से रीशेड्यूल किया जाएगा और आवेदकों को सूचित किया जाएगा।”

रीशेड्यूल किए जाएंगे अपॉइंटमेंट

विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह एक नियमित प्रक्रिया है। मंत्रालय के एक सूत्र ने कहा, “अपॉइंटमेंट को फिर से शेड्यूल करने के लिए हमारे पास पहले से ही योजनाएं होती हैं। पब्लिक सेट्रिंक सर्विस (जैसे पासपोर्ट सेवा केंद्र) के लिए मेंटेनेंस एक्टिविटी हमेशा पहले से ही तय होती है ताकि लोगों को कोई असुविधा न हो। इसलिए अपॉइंटमेंट को फिर से शेड्यूल करना कोई चुनौती नहीं होगी।”

पासपोर्ट सेवा पोर्टल का उपयोग नए पासपोर्ट के लिए अप्लाई करने या पासपोर्ट को रिन्यू करने के लिए देशभर के सेंटर्स पर अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए किया जाता है। अपॉइंटमेंट के दिन, आवेदकों को पासपोर्ट केंद्रों पर पहुंचना होता है और वेरिफिकेशन के लिए डॉक्यूमेंट्स दिखाने होते हैं। इसके बाद, पुलिस वेरिफिकेशन होता है और फिर पासपोर्ट आवेदक के एड्रेस पर पहुंच जाता है। आवेदक रेगुलर मोड का विकल्प चुन सकते हैं, जिसमें पासपोर्ट 30-45 वर्किंग डे के अंदर आवेदक तक पहुंच जाता है, या तत्काल मोड चुन सकते हैं, जिसमें पासपोर्ट कुछ दिनों के अंदर ही मिल जाता है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

13 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

15 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

15 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

19 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

19 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

22 घंटे ago