Bihar

अमृत ​​लाल मीणा नियुक्त हुए बिहार के नए मुख्य सचिव, अधिसूचना जारी

बिहार कैडर के 1989 बैच के आइएएस अधिकारी अमृत लाल मीणा बिहार के नए मुख्य सचिव बने हैं. वो सोमवार को पदभार ग्रहण करेंगे. इससे पहले नवनियुक्त मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की. पटना के 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प में इस मुलाकात के दौरान निवर्तमान मुख्य सचिव दीपक मेहरोत्रा और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार मौजूद रहे.

ब्रजेश मेहरोत्रा का कार्यकाल हो गया समाप्त

बतौर मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा का कार्यकाल शनिवार 31 अगस्त को खत्म होने के कारण पिछले कई दिनों से राज्य में नये मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर कई नाम चर्चा में थे. हालांकि 29 अगस्त को डीओपीटी से एनओसी मिलने के बाद अमृत लाल मीणा का नाम लगभग तय माना जा रहा था. इस नाम की पुष्टि 30 अगस्त को अमृत लाल मीणा की सेवा पुन: उनके पैतृक कैडर बिहार को वापस करने के बाद हो गई थी.

पहले भी बिहार के कई विभाग की संभाल चुके हैं जिम्मेदारी

बिहार सरकार ने केंद्र सरकार से अमृत लाल मीणा को बिहार भेजने का आग्रह किया था. अमृत लाल मीणा लंबे समय तक बिहार के कई विभागों के लिए बेहतर काम करते रहे हैं. केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने से पहले अमृतलाल मीणा बिहार के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भी रह चुके हैं, इसके अलावा ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग और पथ निर्माण विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभागों में प्रधान सचिव और अपर मुख्य सचिव की जिम्मेवारी निभा चुके हैं. वो अगस्त 2025 में रिटायर होंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

11 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

12 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

12 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

16 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

16 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

20 घंटे ago