Bihar

BPSC 69वीं संयुक्त मुख्य परीक्षा के नतीजे घोषित; साक्षात्कार दौर के लिए 1295 का हुआ चयन

बिहार लोक सेवा आयोग ने 69वीं मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में 1295 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। बता दें कि 4 हजार 480 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा इस साल 3 जनवरी, 5 जनवरी, 20 जनवरी और 21 जनवरी को पटना में हुई थी। बीपीएससी 69वीं पीटी का रिजल्ट पिछले साल 10 नवंबर को जारी किया था।

प्रारंभिक परीक्षा में 5 हजार 299 अभ्यर्थी सफल हुए थे। परीक्षा 30 सितंबर को राज्य के 31 जिलों के 488 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। प्री परीक्षा में अनारक्षित का कट ऑफ 91.67, महिलाओं का 84, ईडब्ल्यूएस का 86.67, एससी का 75, एसटी का 79.33, बीसी का 88.67 रहा था।

बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से 69वीं मुख्य परीक्षा तीन जनवरी 2024 से शुरू हुई थी। 3 जनवरी को सामान्य हिन्दी, 4 जनवरी को सामान्य अध्ययन- प्रथम पत्र, 5 जनवरी को सामान्य अध्ययन द्वितीय पत्र और 6 जनवरी को निबंध की परीक्षा हुई थी। 20 जनवरी को पहली पाली में एकीकृत 69वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा से संबंधित एक ऐच्छिक विषय की परीक्षार्थी हुई थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

10 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

12 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

12 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

16 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

16 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

19 घंटे ago