Bihar

बिहार में डेढ़ दर्जन IAS को मिली नई जिम्मेदारी, 3 प्रमंडलों के कमिश्नर बदले

बिहार सरकार ने शनिवार को करीब डेढ़ दर्जन आईएएस अफसरों को नई जिम्मेदारी सौंपी है. मगध, सारण और तिरहुत प्रमंडल में नए आयुक्तों की नियुक्ति की गई है. समाज कल्याण विभाग के सचिव प्रेम सिंह मीना को मगध प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है. उनके पास बिपार्ड गया के अपर पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार रहेगा. वहीं सारण प्रमंडल छपरा के आयुक्त सर्वानन एम को तिरहुत प्रमंडल मुजफ्फरपुर का आयुक्त बनाया गया है. जबकि तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त गोपाल मीना को सारण प्रमंडल छपरा का आयुक्त बनाया गया है.

हरजोत कौर बम्हरा को समाज कल्याण विभाग का ACS बनाया गया

अधिसूचना के मुताबिक कला संस्कृति एवं युवा विभाग की अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर बम्हरा को समाज कल्याण विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है. वे अगले आदेश तक बिहार राज्य महिला एवं बाल विकास निगम के एमडी के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगी. सहकारिता विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल को जल संसाधन विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है. मल्ल सामान्य प्रशासन विभाग के जांच आयुक्त तथा बिहार भवन स्थानिक आयुक्त कार्यालय के ओएसडी के अतिरिक्त प्रभार में पूर्ववत बने रहेंगे.

चैतन्य प्रसाद होंगे जल संसाधन विभाग के ACS

चैतन्य प्रसाद को जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है. वाणिज्य कर विभाग की सचिव प्रतिमा सतीश कुमार वर्मा को विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है. वे बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी के मिशन निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में बनी रहेंगी. पंकज कुमार पाल को ग्रामीण विकास विभाग के सचिव पद से मुक्त कर दिया गया है. उनको ऊर्जा विभाग के सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. पाल बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी के सीएमडी के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.

लोकेश कुमार सिंह को वित्त विभाग का सचिव बनाया गया

विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह को वित्त विभाग का सचिव बनाया गया है. वे अगले आदेश तक ग्रामीण विकास विभाग के सचिव के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे. बिहार भवन के स्थानिक आयुक्त कुंदन कुमार को बियाडा के एमडी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. सहकारिता विभाग के विशेष सचिव डॉ वीरेंद्र प्रसाद यादव को कृषि विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है. लघु जल संसाधन विभाग के सचिव दयानिधान पांडेय को कला संस्कृति एवं युवा विभाग का सचिव बनाया गया है. वे बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम के एमडी के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.

धर्मेंद्र सिंह होंगे सहकारिता विभाग के सचिव

पथ निर्माण विभाग के सचिव संदीप कुमार आर पुडलकट्टी को लघु जल संसाधन विभाग का सचिव बनाया गया है. वे पथ निर्माण विभाग के सचिव के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे. खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव धर्मेंद्र सिंह को सहकारिता विभाग का सचिव बनाया गया है. वे अगले आदेश तक खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव और सामान्य प्रशासन विभाग के जांच आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.

संजय कुमार सिंह को वाणिज्य कर विभाग का सचिव बनाया गया
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह को वित्त विभाग के सचिव (संसाधन) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. स्वास्थ्य विभाग के सचिव संजय कुमार सिंह को वाणिज्य कर विभाग का सचिव बनाया गया है. वे अगले आदेश तक स्वास्थ्य विभाग के सचिव, वाणिज्य कर विभाग के आयुक्त और जीएसटी के अपर आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे. नगर विकास एवं आवास विभाग की सचिव डॉ आशिमा जैन को परिवहन विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. परिवहन विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे संजय अग्रवाल अब इस पद से मुक्त हो जायेंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

10 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

12 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

12 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

16 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

16 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

19 घंटे ago