Bihar

बिहार: बहन से राखी बंधवाने आया एक लाख का इनामी नीरज चौधरी गिरफ्तार, पुलिस को झंडू बाम लगा हुआ था फरार

बिहार पुलिस ने एक लाख के इनामी बदमाश नीरज चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले साल पुलिसकर्मियों को झंडू बाम लगाकर कैदी वैन से फरार हो गया था। उसके साथ पुलिस ने विवेक पटेल और पीयूष गुप्ता नाम के बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि कुख्यात नीरज रक्षाबंधन के मौके पर अपनी बहन से राखी बंधवाने आया था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या, डकैती और लूट के कई मामले दर्ज हैं।

जून 2023 में नीरज कुमार समेत तीन कैदियों ने पटना के पीहरबोर में पुलिसकर्मियों की आंख में झंडू बाम डालकर उन्हें अंधा कर दिया, फिर फरार हो गए थे। उनमें सोनू शर्मा और सोनू कुमार नाम के दो अपराधी भी शामिल हैं। यह मामला काफी चर्चा में आया था, इससे पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठे।

यह घटना तब हुई थी जब तीनों को पटना सिविल कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। हालांकि, इनमें से एक अपराधी को पुलिस ने अगस्त 2022 में पकड़ लिया था। नीरज चौधरी बीते एक साल से फरार चल रहा था। उसपर पुलिस ने 1 लाख रुपये का इनाम भी रखा हुआ था।

Avinash Roy

Recent Posts

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

42 मिनट ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

10 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

10 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

10 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

17 घंटे ago