Bihar

बिहार: ‘उसी के दरवाजे पर मरूंगी’, प्रेमिका ने प्रेमी के चौखट पर दी जान, आपत्तिजनक फोटो किया था वायरल

बिहार के नवादा में प्रेमी द्वारा फेसबुक और इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक फोटो वायरल किए जाने से आहत प्रेमिका ने जहर खाकर अपनी जान दे दी है. नाबालिग प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका के साथ अपनी आपत्तिजनक फोटो वायरल की थी. इस बात से आहत होकर प्रेमी के घर पहुंचकर प्रेमिका ने उसके चौखट पर अपनी जान दे दी.

प्रेमी के घर के बाहर प्रेमिका ने दे दी जान:

घटना नवादा जिले के वारिसलीगंज नगर परिषद क्षेत्र की है. जानकारी के अनुसार वारिसलीगंज थाना क्षेत्र की एक 17 साल की लड़की मंगलवार दोपहर को अपने प्रेमी के घर पहुंची. उसने प्रेमी के घर बाहर आत्महत्या कर ली. मृतका के भाई ने बताया कि उसकी बहन डिप्रेशन में थी और जहर खाकर अपनी जान दे दी.

प्रेमी ने आपत्तिजनक फोटो किया था वायरल:

घटनास्थल पर उपस्थित मृतका के भाई ने बताया कि मेरी 17 वर्षीय बहन वारिसलीगंज बाजार में सिलाई सीखने आती थी. कुछ दिनों पहले उतर बाजार के एक लड़के से हुई. तब से दोनों के बीच प्रेम -प्रसंग चल रहा था. एक सप्ताह पहले लड़की के घर वालों को इस प्रेम प्रसंग की भनक लग गई. तब प्रेमी प्रेमिका पर काफी दबाव बनाया गया और लड़की के घर वालों ने मिलने पर पाबंदी लगा दी.

‘प्रेमी के घर ले चलो.. वहीं मरना चाहती हूं’:

पंचायत के द्वारा मिलने पर पाबंदी लगाए जाने से लड़के ने लड़की के ही फेसबुक अकाउंट से ही दोनों के आपत्तिजनक फोटो वायरल कर दिये थे. लड़के की इस करतूत से शर्मसार लड़की ने आत्महत्या कर ली. परिजनों ने बताया कि जब लड़की को इलाज के लिए ले जाया जाने लगा तब बेहोशी की हालत में लड़की ने कहा कि मुझे मेरे प्रेमी के घर पहुंचा दो, मैं वहीं मरना चाहती हूं.

‘परिजनों ने प्रेमी के घर के बाहर रखा शव’:

बाद में परिजनों ने लड़की को लड़के के वारिसलीगंज स्थित आवास पर ले गए. साथ ही घटना को लेकर थाने को भी सूचित कर दिया. इस बीच लड़की की मौत हो गई. दूसरी ओर आरोपी की मां ने बताया कि लड़की के शव को मेरे दरवाजा पर पहुंचा दिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

थानाध्यक्ष का बयान:

वहीं वारिसलीगंज थाना के थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि प्रेम प्रसंग में एक नाबालिग लड़की ने जहर खाकर आत्महत्या कर लिया है. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

5 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

7 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

12 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

13 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

13 घंटे ago