बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 22 महीने के बाद अपनी पगड़ी उतारी और मुंडन करा अयोध्या के सरयू नदी में स्नान किया. इसको लेकर बिहार में सियासत तेज हो गई है. राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा है सम्राट चौधरी ने अपने कुल की मर्यादा को तार तार कर दिया है.
‘रघुकुल रीत भूल बैठे सम्राट’- शक्ति सिंह:
राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह ने कहा कि सम्राट चौधरी ने अयोध्या जाकर मुंडन कराया. आप समझिए रघुकुल के रीत तक की याद उन्हें नहीं आई. भगवान राम की नगरी अयोध्या के सरयू नदी में आज उन्होंने स्नान किया. लेकिन इस दौरान सम्राट चौधरी ने एक बार भी रघुकुल रीत के बारे में सोचा नहीं. रघुकुल रीत कहता है कि प्राण जाय पर वचन ना जाई.
“सम्राट चौधरी रघुकुल रीत तक भूल गए हैं. उन्होंने प्रण क्या लिया था और कब लिया था वो भी भूल गए. वो उस समय में यह प्रतिज्ञा लिए थे कि नीतीश कुमार को गद्दी से उतारकर ही मुरेठा खोलूंगा, जब उनकी मां का स्वर्गवास हुआ था. आज क्या किया कैसे मीडिया के सामने उछल उछल कर मुरेठा खोल मुंडन करा सरयू नदी में स्नान कर रहे थे और क्या क्या बोल रहे थे.”- शक्ति सिंह यादव, मुख्य प्रवक्ता, राजद
‘वचन से मुकरे’:
शक्ति सिंह यादव ने कहा कि अपने आप को लव कुश कहने वाले सम्राट को रघुकुल की रीत का पता तो था लेकिन वो अपने वचन से मुकर गए. सरयू नदी के किनारे जाकर ऐसा काम किया जो याद रखा जाएगा. जनता देख रही है सत्ता के लोभ में आजकल क्या क्या हो रहा है, लोग क्या क्या कर रहे हैं. ऐसा पहली बार दिखा जब अपने आपको रघुवंश कुल से जोड़कर देखने वाले लोग रघुकुल की रीति को तोड़ दिए हैं.
सम्राट चौधरी का संकल्प:
बता दें कि सम्राट चौधरी ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाने के बाद मुरेठा(पगड़ी) उतारने का संकल्प लिया था. लेकिन उन्होंने 22 महीने बाद अयोध्या जाकर मुंडन कराया और फिर सरयू नदी में डुबकी लगाई.
समस्तीपुर : खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन, समस्तीपुर के…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बाइक सवार उचक्के ने एक महिला को निशाना बनाते…
समस्तीपुर/पूसा : अनुमंडलीय अस्पताल पूसा में डायलिसिस सुविधा की शुरूआत शनिवार को हो गई। इसका…
समस्तीपुर/खानपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र में विवाहिता की मांग में जबरन सिंदूर…
समस्तीपुर : नगर निगम बनने के बाद से अब तक अपनी संपत्ति कर का भुगतान…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भागीरथपुर गांव में शनिवार की सुबह किराना दुकान पर…