बिहार के पूर्णिया में शुक्रवार (26 जुलाई) सुबह तनिष्क शोरूम में दिनदहाड़े की लूट हुई है। फिलहाल कितने की लूट हुई है अभी ये साफ नहीं हो पाया है, लेकिन वहां मौजूद लोगों की माने तो अपराधियों ने करोड़ों की लूट की है।
बाइक से आए 6 अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है। सभी के पास हथियार थे। पहले 3 अपराधी शोरूम में कस्टमर बनकर घुसे थे। इसके बाद तीन और अंदर गए। फिर गन पॉइंट पर लूटपाट की गई।
लूटपाट के दौरान बदमाशों ने शोरूम के कर्मचारी और खरीदारी करने आए लोगों को ऊपर वाले फ्लोर पर बंधक बना लिया था। घटना पूर्णिया के सहायक खजांची थाना क्षेत्र के डाकबंगला चौक स्थित तनिष्क शोरूम की है।
20 मिनट में अपराधी पूरी वारदात को अंजाम देकर निकल गए। पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।
स्टाफ बोला- गहने खरीदने के बहाने अंदर घुसे 3 लोग
तनिष्क शोरूम के स्टाफ विवेक कुमार ने बताया कि पहले 3 बदमाश कस्टमर बनकर शोरूम में दाखिल हुए। गहने खरीदने के बहाने उन्होंने स्टाफ को अपनी बातों में उलझाया। इसके बाद 3 और बदमाश अंदर घुसे। सभी के पास पिस्टल थी।
शोरगुल करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए उन्होंने सभी स्टाफ को गन पॉइंट पर ले लिया और फिर लूटपाट कर बाइक से भाग निकले। एक-एक बाइक पर 3-3 लोग बैठकर भाग निकले। सभी 20-25 मिनट शोरूम के अंदर रहे।
समस्तीपुर : शहर के बीचों-बीच स्थित ओवरब्रिज पर बुधवार की देर रात दो ट्रकों के…
नीट (NEET) छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में सीबीआई की बड़ी लापरवाही सामने आई है.…
बिहार में भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू)…
बिहार में बीजेपी के नेतृत्व में सरकार बन गई है जिसके मुखिया सम्राट चौधरी बनाए…
समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल मोहनपुर में जिला अग्निशामक दस्ता द्वारा अग्निशामक के विभिन्न…
बिहार सरकार ने जमीन की ई-मापी को लेकर नई व्यवस्था लागू कर दी है. अब…