Bihar

पीएम मोदी कहते हैं कि 70 साल से कुछ नहीं हुआ, तो क्या मोदी जी और नीतीश जी 14 साल में पूरा देश बसा लिए: राबड़ी देवी

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी इन दिनों सुर्खियों में हैं. केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के द्वारा उनपर की गयी टिप्पणी के विरोध में राजद कुनबा उतरा है और सदन के अंदर और बाहर भी इसे लेकर विरोध जताया गया है. इधर, राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई सह राजद नेता सुनील सिंह की विधान परिषद की सदस्यता खत्म कर दी गयी.

सरकार पर इतिहास बदलने का आरोप

मीडिया से बातचीत के दौरान राबड़ी देवी ने एनडीए सरकार को जमकर घेरा. इतिहास बदलने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कटाक्ष भी किया और पूछा कि अगर पहले की सरकार ने कुछ काम नहीं किया तो क्या 14 साल में ही नरेंद्र मोदी ने देश और नीतीश कुमार ने बिहार को बसा दिया.

काली पट्टी बांधकर आए राजद के सदस्य

राबड़ी देवी ने विधानमंडल परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान सरकार के प्रति अपनी नाराजगी जतायी. सरकार के रवैये पर सवाल खड़ा करते हुए उन्होंने कहा कि हमलोग काली पट्टी लगाकर आए हैं क्योंकि इतिहास को बदला जा रहा है. भाजपा और जदयू वाले नयी परंपरा शुरू कर रहे हैं और आने वाली पीढ़ी ये देखेगी.

क्या 14 साल में बिहार और देश बस गया?- राबड़ी देवी ने पूछा

राबड़ी देवी ने कहा कि नरेंद्र मोदी कहते हैं कांग्रेस ने 70 साल में कुछ नहीं किया तो क्या मोदी जी 14 साल में ही देश बसा दिए. नीतीश कुमार क्या अपने ही कार्यकाल में बिहार बसा दिए. हमलोग ऐसी परंपरा का विरोध करते हैं. वहीं भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को उन्होंने बधाई दी और कहा कि वो अच्छे आदमी हैं.

रोहिणी आचार्य ने माफी मांगने की मांग की

इधर, सारण लोक सभा से इंडिया एलायंस की पूर्व प्रत्याशी डॉ रोहिणी आचार्य ने जदयू सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह द्वारा बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर की गई अभद्र टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताया है. उन्होंने ललन सिंह और जदयू के शीर्ष नेतृत्व से माफी मांगने की मांग की है. उक्त जानकारी डॉ. रोहिणी के हवाले से जिला प्रवक्ता हरेलाल यादव ने बयान जारी कर दी. उन्होंने कहा कि जदयू को खुले मंच से बिहार की प्रथम महिला मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से माफी मांगनी चाहिए. अन्यथा विपक्ष को सदन के अंदर और बाहर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा.

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

8 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

8 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

14 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

20 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

21 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

21 घंटे ago