बिहार विधान परिषद की सदस्यता खत्म होने के बाद पूर्व MLC सुनील सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है। कहा कि नीतीश कुमार देश के सबसे बड़े भ्रष्टाचारी हैं और लालू प्रसाद यादव जैसा दयालू नेता कोई नहीं है। सुनील सिंह ने आगे कहा कि सदन में बोलने पर मेरी सदस्यता खत्म कर दी गयी। लेकिन इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। सदन में बोलने के लिए वो रोक सकते हैं लेकिन रोड पर बोलने से कैसे रोक पाएंगे?
पूर्व MLC सुनील सिंह ने कहा कि सदन में नीतीश कुमार ने सारे लोकतांत्रिक मूल्यों को तिलांजली दे दी। वो सुनील कुमार सिंह को सामने देखना नहीं चाहते थे। हम लगातार भ्रष्टाचार को उजागर करते आ रहे थे। लगातार पलायन पर सवाल उठाते थे। शिक्षा और स्वास्थ्य में सुधार की बात करते थे। तब मुझ पर कार्रवाई की गयी। लेकिन कार्रवाई नीतीश कुमार पर होनी चाहिए थी जिन्होंने महिलाओं के बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग किया। महिलाओं के बारे में दोनों सदनों में जिस तरह की बात की थी। उसकी आलोचना खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी की थी।
जीतनराम मांझी जैसे अनुसूचित जाति के लोग को अपमानित करने का काम किया। जो महिला विधायक दलित समाज से आती हैं उनको लगातार बेइज्जत करने का काम नीतीश कुमार ने किया था। मुझे बर्बाद करने की धमकी नीतीश कुमार ने दी थी। इस देश में समाजवादी चोला पहनकर माननीय नीतीश कुमार जी जैसा भ्रष्टाचारी नेता कोई नहीं है। सुनील सिंह ने कहा कि आप हमको सदन में रोक सकते हैं लेकिन सड़क पर बोलने से नहीं रोक सकते।
नीतीश कुमार को सुनील सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार की गूंज आपके कान को होते हुए आपके मस्तिक के अंदर घंटी बजाता रहेगा। डॉ. सुनील कुमार सिंह आपको सपने में भी याद आएगा। नीतीश कुमार देश के सबसे बड़े भष्टाचारी नेता है जबकि लालू जैसा दयालू नेता कोई भी नहीं है। नीतीश कुमार जैसे समाजवादी चोला पहने जितने लोग हैं वो लालू यादव जी के राजनीतिक यूनिवर्सिटी से पढ़े हुए लोग हैं। नीतीश कुमार 18 वर्षो से लगातार मुझे धूल चटाने की चेष्टा में लगे रहते हैं जहां मौका मिलता है धूल भी चटाते हैं।
सुनील सिंह ने कहा कि राजद के करोड़ों कार्यकर्ता मेरे साथ हैं वो एक चौआ भी पीछे नहीं कर सकते हैं। सवर्ण जाति का सबसे बड़ा दुश्मन नीतीश कुमार हैं। उन्होंने पूरे सवर्ण समाज को ठगने का काम किया है। उक्त बातें पूर्व एमएलसी सुनील सिंह ने आरजेडी कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में कही। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे सम्मान के लिए वो एक दो नहीं बल्कि एक दर्जन बार एमएलसी की कुर्सी कुर्बान करने को तैयार हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस हम्माम में सब लोग नंगे हैं। किसी को उप सभापति बनना था तो किसी को सांसद बनना था। एक व्यक्ति की हटाने के लिए उन्होंने पूरे लोकतंत्र की मर्यादा को तार-तार कर दिया।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…
समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…
बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…