National

मीडिया वालों को पिंजरे में बंद किया गया है, संसद में बोले राहुल गांधी..उन्हें बाहर निकाला जाए

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने स्पीकर ओम बिरला से कहा कि महोदय आपने मीडिया वालों को पिंजरे में कैद कर लिया है, कृपया करके उन्हें निकाल दीजिए। राहुल गांधी के इस बयान पर स्पीकर ओम बिरला भड़क गए जिसके बाद राहुल गांधी के इस बयान को लेकर सदन में हंगामा होने लगा।

फिर राहुल गांधी ने आगे कहा कि जिस तरह से महाभारत के चक्रव्यूह में 6 लोगों ने अभिमन्यू को घेर कर मारा था, उसी तरह आज पद्मव्यूह में 6 लोग शामिल हैं। जिसमें नरेंद्र मोदी, अमित शाह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, अजित डोवाल, अडानी और अंबानी शामिल हैं। राहुल गांधी के इस बयान के बाद फिर सदन में हंगामा होने लगा। जिसके बाद स्पीकर ओम बिरला ने सदन की मर्यादा की दुहाई देते हुए राहुल गांधी को नसीहत दी कि जो सदन के सदस्य नहीं है उन लोगों का नाम सदन में न लें।

ओम बिरला बार-बार उन्हें बजट पर बोलने के लिए कहते रहे लेकिन राहुल गांधी किसानों से लेकर अग्निवीर तक की बात उठाते रहे। इस दौरान राहुल गांधी कई बार लोकसभा स्पीकर से भिड़ गये। राहुल गांधी ने फिर कहा कि देश में डर का माहौल बना हुआ है हर व्यक्ति डरा हुआ है। देश में डर का माहौल, बजट, टैक्स, किसानों की समस्या और पेपर लीक के मामले को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार को घेरा। राहुल गांधी ने महाभारत के अभिमन्यू और चक्रव्यूह का जिक्र भी किया।

कहा कि आज के दौर में एक और चक्रव्यूह मोदी सरकार ने तैयार किया है उसका नाम पद्मव्यूह है। उसी पद्मव्यूह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों, युवाओं, महिलाओं को डराने का काम कर रहे हैं। आज भी चक्रव्यूह को रचने में 6 लोगों का हाथ है जिसमें नरेंद्र मोदी, अमित शाह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, अजित डोवाल, अडानी और अंबानी शामिल हैं।

राहुल गांधी का दावा है कि जिस तरह से अभिमन्यु को चक्रव्यूह में 6 लोगों ने घेर कर मारा था। आज भी चक्रव्यूह रचने वाले छह लोग हैं। जिस तरह से अभिमन्यु को चक्रव्यूह में फंसाया गया था उसी तरह हिंदुस्तान को फंसा दिया गया है। सेना के जवानों को अग्निपथ के चक्रव्यूह में फंसा दिया गया है। किसानों को भी चक्रव्यूह में फंसाया गया है। यदि मोदी सरकार ने किसानों को इस चक्रव्यूह से नहीं निकाला तो हम उन्हें MSP देकर इस चक्रव्यूह से बाहर निकालेंगे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान कहा कि इस बजट में किसानों और मिडिल क्लास के लोगों के लिए कुछ भी नहीं है। बजट में अंबानी और अडानी का ख्याल रखा गया है। अडानी और अंबानी पर राहुल गांधी के बयान के बाद स्पीकर ओम बिरला ने रोकते हुए कहा कि जो लोग सदन के सदस्य नहीं है उन पर आप टिप्पणी नहीं कर सकते हैं। ओम बिरला के बयान पर राहुल गांधी ने कहा कि क्या मैं इन लोगों को 3,4 बोल सकता हूं या फिर A1 या A2 कह सकता हूं क्या?

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

11 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

12 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

14 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

18 घंटे ago