Bihar

‘अंबानी के यहां भाजपाईयों के आका क्या लालू परिवार की जूठी थालियों को साफ करने के लिए…’, ये क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य

अनंत अंबानी और राधिक मर्चेंट की शादी में शामिल होने पर लालू परिवार बीजेपी के निशाने पर आ गया। बीजेपी नेताओं ने लालू परिवार पर गंभीर आरोप लगाए। डिप्टी CM विजय सिन्हा ने तो यहां तक कह दिया कि लालू परिवार अंबानी को क्या मुंह दिखाएगा। इन बयानों पर अब रोहिणी आचार्य ने पलटवार किया है।

लालू यादव की छोटी बेटी व सारण से राजद प्रत्याशी रहीं रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) ने अपने एक्स हैंडल पर बीजेपी को खूब खरी-खोटी सुनाई।

रोहिणी आचार्य का BJP पर निशाना

रोहिणी आचार्य ने लिखा, “अंबानी परिवार के मांगलिक आयोजन में लालू परिवार के सम्मिलित होने पर भाजपाइयों को बड़ा ऐतराज था और पेट में पड़ रहे मरोड़ों का आलम तो कुछ ऐसा था कि बिहार भाजपा ने अपने X (ट्विटर) हैंडल पर ये पोस्ट किया कि ‘जिस अंबानी परिवार का राजद ने विरोध किया, उसके यहां पूरी (पूड़ी) खाने पहुंच गया लालू परिवार’

‘इनका आका ने भी अंबानी को…’

उन्होंने आगे लिखा कि हताशा की पराकाष्ठा में भाजपाई यह भूल गए कि आम चुनाव के दौरान इनके आका ने भी अंबानी को चोरी के माल वाला कारोबारी बताते हुए कांग्रेस-अंबानी के बीच डील होने का आरोप लगाया था।

रोहिणी आचार्य ने कहा- “भाजपाइयों से ये पूछा जाना चाहिए कि कल किस मुंह से इनके आका अंबानी परिवार के यहां आयोजित वर-वधू स्वागत समारोह रिसेप्शन में शिरकत करने गए?… कहीं ऐसा तो नहीं कि लालू परिवार द्वारा छोड़ी गईं जूठी थालियों को साफ करने गए थे इनके आका?”

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

1 घंटा ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

2 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

2 घंटे ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

2 घंटे ago