Bihar

आज से डाउनलोड करें बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के एडमिट कार्ड

केंद्रीय चयन पर्षद, सिपाही भर्ती सीएसबीसी ने बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड का लिंक आज से खुल गया, हालांकि आधिकारिक वेबसाइट अभी सही से काम नहीं कर पा रही है। स्टूडेंट्स आसानी से अपना एडमिट कार्ड कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सीएसबीसी एडमिट कार्ड

केंद्रीय चयन पर्षद ने इसका लिंक तो पहले ही जारी कर दिया था, लेकिन कहा था कि लिंक 15 जुलाई को खुलेगा। आपको बात दें कि अगस्त में परीक्षा आयोजित होनी है। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जारी कर दिया है। यह लिंक 15 जुलाई को खुल गया है इसी लिंक के जरिए आज से एग्जाम सिटी और डेट की डिटेल्स चेक कर पाएंगे। अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नम्बर या आवेदन नंबर के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर तथा जन्म तिथि डालकर एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा अगस्त माह में छह दिन ही चलेगी। बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 7, 11, 18, 21, 25 और 28 अगस्त को होगी। भर्ती परीक्षा सभी छह दिन दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक एक-एक शिफ्ट में होगी। इस बार होम सेंटर नहीं होगा। परीक्षार्थियों को ढाई घंटे पहले यानी 9.30 बजे रिपोर्ट करना होगा। इस भर्ती परीक्षा के जरिए बिहार पुलिस में कांस्टेबल की 21,391 वैकेंसी भरी जाएंगी। आपको बता दें कि 1 अक्टूबर 2023 को बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया था। पेपर लीक की घटना के बाद केंद्रीय चयन पर्षद ने 1 अक्टूबर की परीक्षा को रद्द कर दिया था और इसके बाद 7 व 15 अक्टूबर को परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था।

जिन एग्जाम 7 अगस्त को है, उनके एडमिट कार्ड 31 जुलाई को जारी होंगे। जिनका एग्जाम 11 अगस्त को है, उनके एडमिट कार्ड 4 अगस्त को, 18 अगस्त की परीक्षा के एडमिट कार्ड 11 अगस्त को, 21 अगस्त की परीक्षा के 14 अगस्त को, 25 अगस्त की परीक्षा के 18 अगस्त को और 28 अगस्त की परीक्षा के एडमिट कार्ड 21 अगस्त को जारी होंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

16 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

1 दिन ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

1 दिन ago