Bihar

मुकेश सहनी के पिता का हत्यारा काजिम अंसारी कौन है? सूदखोरी के विवाद ने ले ली पूर्व मंत्री के पिता की जान!

बिहार के पूर्व मंत्री सह वीआइपी पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी के हत्यारे को पुलिस ने दबोच लिया है. पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की निर्मम हत्याकांड का पुलिस ने 36 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया. एक अभियुक्त काजिम अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया और पूरे मामले की जड़ सूदखोरी के पैसे का विवाद निकला है. बताया गया कि आरोपित ब्याज माफी के लिए दवाब बना रहा था और जीतन सहनी ने जमीन का कागजात भी गिरवी रखा था. हत्या की रात का पूरा सच भी पुलिस ने बताया है.

काजिम अंसारी ने सूदखोरी के विवाद में मारा

पुलिस ने इस हाई प्रोफाइल मर्डर केस का खुलासा किया है. जीतन सहनी हत्याकांड का मुख्य अपराधी घनश्यामपुर थाना के अफजला निवासी मो. शफीक अंसारी का पुत्र मो. काजिम अंसारी (40 वर्ष) है. हत्या की वजह सूदखोरी के पैसे से जुड़ा विवाद है. पुलिस मुख्यालय के अनुसार पैसे के लेन देन में जीतन सहनी की हत्या हुई थी. वहीं इस हत्याकांड से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें कुछ संदिग्ध लोग कैद हुए हैं और हत्या से जुड़कर ही इस फुटेज को पुलिस ने पाया है.

कौन है हत्यारा काजिम अंसारी

डीजीपी आरएस भट्ठी के निर्देश पर दरभंगा की ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में गठित एसआइटी ने अपनी रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को भेजा. बताया गया कि जीतन सहनी हत्याकांड का मुख्य आरोपित काजिम अंसारी है जो कपड़ा का दुकान करता था.उसका यह दुकान पूंजी के अभाव में काफी समय से बंद है. कासीम अंसारी अभी बेरोजगार है और उसने जीतन सहनी से तीन किश्तों में कुल डेढ़ लाख रुपए कर्ज लिए था. इसके लिए 4% मासिक ब्याज दर पर अपनी ज़मीन गिरवी रख दी थी.

सूद के पैसे नहीं चुकाने का विवाद

पुलिस के अनुसार, कासिम अंसारी ने कबूला है कि वह पैसा चुकाने में समर्थ नही था. 12 जुलाई को काजिम अंसारी अपने एक दोस्त मो सितारे उर्फ छेदी जीतन मांझी के पास गए थे कि ब्याज की रकम कम कर दे और हिसाब करके उसकी गिरवी रखी जमीन वापस कर दे. लेकिन इस दौरान माहौल बिगड़ गया और कहासुनी हो गयी.

हत्या की रात का सच

काजिम अंसारी ने कहा कि जब कोई रास्ता नहीं दिखा तो अब अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर मृतक जीतन सहनी से अपने लोन के कागजात ज़बरदस्ती छिनने की योजना बना ली. घटना की रात को करीब 10 से 11 बजे के बीच वो जीतन सहनी के घर के पीछे के दरवाजे से अंदर घुस गया. प्रवेश करने के बाद अभियुक्तों ने मृतक को जगाकर डरा धमका कर अपनी जमीन और लोन के कागज़ात मांगे. लेकिन, जीतन सहनी ने उल्टा गाली देना शुरू कर दिया. इस पर काजिम ने गुस्से में आकर मृतक पर ताबड़तोड़ चाकू से वार किया. बाकी लोगों ने मृतक के हाथ पैर पकड़ कर रखे. हत्या करने के बाद अभियुक्तों ने कागज़ात वाली अलमारी की चाबी ढूंढने की कोशिश की,लेकिन चाबी नही मिली. लकड़ी की उस आलमारी को उन्होंने पास के एक तालाब में फेंक दिया था और फरार हो गए थे.

Avinash Roy

Recent Posts

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

50 मिनट ago

समस्तीपुर स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान बेटिकट यात्रियों में मचा हड़कंप, वसूला गया जुर्माना

फाइल फोटो : समस्तीपुर : मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान ट्रेन में बिना टिकट के यात्रा…

1 घंटा ago

एक घंटे नियंत्रित कर होगा जानकी एक्सप्रेस का परिचालन, तकनीकी कार्यो के कारण लिया गया फैसला

समस्तीपुर : ट्रेन संख्या 15284 जयनगर-मनिहारी जानकी एक्सप्रेस का परिचालन 12, 13, 15, 17, 20…

1 घंटा ago

अपहरण मामले का अप्राथमिकी अभियुक्त शोएब आजम समस्तीपुर कलेक्ट्रेट से हुआ गिरफ्तार

समस्तीपुर : अपहरण मामले के अप्राथमिकी अभियुक्त शोएब आजम को वारिसनगर थाने के दारोगा अमर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर ह’त्या, दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…

12 घंटे ago

शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी व तोड़फोड़, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…

13 घंटे ago