Bihar

NEET-UG पेपर लीक केस में बड़ी कार्रवाई, CBI ने पटना एम्स के तीन छात्रों को हिरासत में लिया

सीबीआई ने नीट-यूजी पेपर लीक मामले में एम्स पटना के तीन छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। जिन छात्रों से पूछताछ की जा रही है उनके बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने मंगलवार को एनआईटी जमशेदपुर के 2017 बैच के सिविल इंजीनियर पंकज कुमार उर्फ ​​आदित्य को गिरफ्तार किया था। आदित्य ने हजारीबाग में एनटीए ट्रंक से कथित तौर पर नीट-यूजी का पेपर चुराया था।

पंकज कुमार झारखंड के बोकारो का रहने वाला

पंकज कुमार झारखंड के बोकारो का रहने वाला है, जिसे पटना से गिरफ्तार किया गया है। जांच एजेंसी ने राजू सिंह नाम के व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है, जिसने कथित तौर पर पेपर चुराने में पंकज कुमार की मदद की थी। राजू को हजारीबाग से गिरफ्तार किया गया।

सीबीआई ने कुल छह एफआईआर दर्ज की

बता दें कि सीबीआई ने नीट-यूजी पेपर लीक मामले में कुल छह एफआईआर दर्ज की हैं। सीबीआई ने बिहार में जो एफआईआर दर्ज की है वह पेपर लीक से जुड़ा हुआ है। वहीं, एजेंसी ने गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र में जो एफआईआर दर्ज की गई वो उम्मीदवारों की जगह पर दूसरे के द्वारा परीक्षा देने से जुड़ा है।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

7 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

8 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

8 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

14 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

18 घंटे ago