Bihar

बिहार: 20 हजार से कम में काम नहीं होगा; घूस मांगती महिला दारोगा का ऑडियो वायरल, सस्पेंड

बिहार के मुजफ्फरपुर में कार्यरत एक महिला दारोगा को फोन पर घूस मांगने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। सरैया थाने की महिला सब इंस्पेक्टर संवेदना स्नेही का रविवार को एक मामले में रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल हुआ। इसके आधार पर एसएसपी राकेश कुमार ने उन्हें निलंबित कर दिया है। वहीं, सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन को मामले की जांच करने का निर्देश दिया है।

वायरल ऑडियो में महिला दारोगा द्वारा आरोपित का केस से नाम हटाने और गिरफ्तार नहीं करने की बात कहते हुए 20 हजार रुपये मांग रही है। वायरल ऑडियो की सत्यता की पुष्टि हम नहीं करते है।

थाना क्षेत्र के एक गांव से 12 जनवरी को एक लड़की गायब हो गई थी। लड़की के पिता ने अपहरण का केस कराया था। इसमें जैतपुर के खैरा निवासी मनीष कुमार, उसके चाचा, मां व बहन को नामजद किया। उसी मामले को लेकर आरोपित व महिला एसआई के बीच हुई बातचीत का ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एसआई आरोपित से कह रही है कि थाना आओ और अपना काम कराओ। 20 हजार से कम में तुम्हारा काम नहीं होगा। आरोपित 10 हजार देने की बात कहता है। नहीं मानने पर आरोपित गरीबी का हवाला देते हुए 11 हजार देने की बात कहता है, लेकिन एसआई 20 हजार से कम में काम न होने की बात कह कर फोन काट देती है।

दरअसल सरैया थाने में प्रेम प्रसंग में नाबालिक लड़की के अपहरण का केस दर्ज हुआ था। जिसकी छानबीन की जवाबदेही संवेदना स्नेही के पास थी। एक महीने पहले कांड के एक आरोपी श्याम सुंदर को महिला दरोगा ने हिरासत में लिया। लेकिन बाद में पीआर बॉंड पर छोड़ दिया। आरोप है कि श्याम सुंदर को छोड़ने के आरोप में 20 हजार घुस लिए गए और केस से उसका नाम हटाने के लिए फिर से 20 हजार की मांग की जा रही थी। जिसके लिए बार-बार दबाव भी बनाया जा रहा था। ऑडियो वायरल होने के बाद सरैया एसडीपीओ चंदन कुमार को जांच का जिम्मा दिया गया था। सीडीपीओ के अनुशंसा पर ही महिला दरोगा पर एसएसपी के स्तर से कार्रवाई हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

38 मिनट ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

52 मिनट ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

1 घंटा ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

10 घंटे ago