Bihar

बिहार: शेखपुरा में एक्सिस बैंक से 50 लाख की लूट, कर्मचारियों को बंधक बनाकर हथियार के दम पर 10 बदमाशों ने की लूटपाट

बिहार के शेखपुरा में बैंक लूट का मामला सामने आया है. घटना शहर के श्रीकृष्णा चौक स्थित शेखपुरा-बरबीघा एक्सिस बैंक की है. अपराधियों ने 41 लाख रुपये पर हाथ साफ किया है. जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने पहले बैंककर्मी को बंधक बनाया और फिर घटना को अंजाम दिया. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुची पुलिस छानबीन में जुट गयी है. सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है.

12 अपराधियों ने घटना को दिया अंजामः

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि करीब 12 अपराधी बैंक लूटने के लिए पहुंचे थे. सभी बाहर बैंक खुलने का इंतजार कर रहे थे. जैसे ही बैंक खुला सभी अपराधी पिस्टल के बल पर अंदर घुस गए और बैंककर्मी को बंधक बनाकर एक जगह कैद कर दिया और रुपए लूट ली. इस दौरान एक महिला ग्राहक को भी कैद बंदूक के बल पर कमरे में बंद करने का प्रयास किया.

50 लाख लूट की आशंकाः

जब महिला ने हल्ला किया तो उसका बैक छीन लिया गया. सभी अपराधी बैंक लूटने के बाद आराम से फरार हो गए. सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस बैंककर्मी और अन्य लोगों से घटना की जानकारी ले रही है. बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. इधर, लूट की सूचना मिलने के बाद बैंक के पास काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई. हालांकि कितनी की लूट हुई है इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही है. 50 लाख की लूट की बात सामने आ रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

6 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

6 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

6 घंटे ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

6 घंटे ago