बिहार के सीतामढ़ी डुमरा थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब वाकया सामने आया है। छेड़खानी से परेशान महिला ने एक युवक का गुप्तांग काट डाला। बड़हरवा गांव में शनिवार सुबह यह घटना हुई।
युवक का गुप्तांग काटने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। जिसने सुना हैरत में पड़ गया। पूरे गांव में दहशत का माहौल है। जख्मी युवक को तुरंत इलाज के लिए ले जाया गया।
SP ने दिए जांच और कार्रवाई के निर्देश
एसपी मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है। इसकी जांच एवं कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। डुमरा थाना पुलिस ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज होने तक युवक की पहचान को गुप्त रखा जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि जख्मी व्यक्ति को शहर के किसी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। ऑपरेशन के बाद ही स्थिति में सुधार की संभावना है। घटना के संबंध में दोनों तरफ से अभी तक पुलिस में लिखित शिकायत नहीं की गई है।
तंग आकर महिला ने उठाया खौफनाक कदम
ग्रामीण व स्थानीय लोगों से पुलिस तक बात पहुंची। उसके अनुसार, आरोपी एक विवाहित महिला का काफी दिनों से पीछा कर रहा था। उसकी छेड़खानी से महिला आजिज हो चुकी थी। लोकलाज के चलते वह कुछ कर नहीं पाती थी।
लिहाजा, उसने यह खौफनाक कदम उठाया। महिला ने सुबह ही आरोपी को अपने पास बुलाया। उसे लगा कि महिला उसके झांसे में आ चुकी है, लेकिन यहां तो माजरा ही उल्टा था।
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…
समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…
बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…