Bihar

आम बजट में बिहार को मिलेगा ‘विशेष’, कई शहरों में एयरपोर्ट और मेट्रो की हो सकती है घोषणा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार बनी एनडीए की सरकार के पहले आम बजट में बिहार को कुछ विशेष मिलने की उम्मीद बंधती दिख रही है. आम बजट पेश करते हुए वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण अपनी दूसरी सबसे बड़ी सहयोगी जदयू और बिहार का विशेष ख्याल रखेगी. विशेष ख्याल के तहत बिहार को विशेष राज्य का दर्जा की मांग जदयू की ओर से किया जा रहा है, लेकिन बजट में बिहार के कुछ शहरों में एयरपोर्ट और कुछ शहरों में मेट्रो परियोजना शुरू करने की घोषणा हो सकती है. इसके अलावा बिहार में एम्स और थर्मल प्लांट की स्थापना पर भी केंद्र सरकार विचार कर रही है.

कई मुद्दों पर सहमति बनने की उम्मीद

जदयू ने बीते दिनों बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने, थर्मल प्लांट की स्थापना करने, नौ नए एयरपोर्ट, चार मेट्रो लाइन और सात नए मेडिकल कॉलेज की मांग की थी. पार्टी ने 20 हजार किमी की सड़क की मरम्मत के लिए अलग से राशि उपलब्ध कराने की भी मांग की थी. इनमें आधा दर्जन नये एयरपोर्ट, दो शहरों में मेट्रो, चार से पांच नये मेडिकल कॉलेज खोलने पर सैद्धांतिक सहमति बनने की बात सामने आ रही है. वैसे विशेष राज्य का दर्जा और थर्मल प्लांट की स्थापना पर बाद में विचार विमर्श होने की उम्मीद है.

अगले साल है बिहार में चुनाव

जदयू के वरिष्ठ नेता भी यह कहने लगे हैं कि आम बजट में बिहार का विशेष ख्याल रखे जाने की संभावना को पार्टी की दबाव की रणनीति से जोड़ना उचित नहीं है. राज्य की सत्ता में भाजपा भी साझेदार है और अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में राजनीतिक कारणों से भी राज्य को प्राथमिकता मिलनी तय है. फिर नीति आयोग से लेकर आर्थिक जगत की दूसरी रिपोर्ट भी बताती है कि बिहार का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है. बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग पिछले कई वर्षों से एक महत्वपूर्ण राजनीतिक और आर्थिक मुद्दा बनी हुई है.

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

4 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

4 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

6 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

8 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

11 घंटे ago