Bihar

इस तारीख को जारी होगा BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड, आयोग ने जारी किया नोटिस

बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा फेज-3 की तैयारी कर रहे उम्मीवारों के लिए अच्छी खबर है. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) 9 जुलाई यानी परीक्षा से 10 दिन पहले भर्ती परीक्षा (BPSC TRE 3.O) का एडमिट कार्ड जारी करने वाला है. जिन उम्मीदवारों ने शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे.

एडमिट कार्ड के लिए करनी होगी फोटो अपलोड

BPSC TRE 3 का एडमिट कार्ड 9 जुलाई से जारी होगा. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के से पहले उम्मीदवारों को अपनी पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करनी होगी. उम्मीदवारों को पोर्टल पर लॉग-इन करने के बाद अपना पासपोर्ट साइज (25KB) फोटो अपलोड करना होगा. इसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे और परीक्षा केंद्र का सेंटर कोड देख सकेंगे. सेंटर कोड के साथ जिला का नाम भी होगा. परीक्षा केंद्र की डिटेल सेंटर कोड के साथ 16 जुलाई से मिलेगी.

19 से 22 जुलाई तक चलेगी भर्ती परीक्षा

BPSC ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर शिक्षक भर्ती फेज-3 का जरूरी नोटिस जारी किया है. आयोग द्वारा जारी नोटिस में जानकारी दी गई है कि बीपीएससी टीआरई-3 री-एग्जाम 19 से 22 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा. 19 से 21 जुलाई तक परीक्षा सिंगल शिफ्ट में होगी, जबकि 22 जुलाई को दो शिफ्ट में परीक्षा आयोजित की जाएगी.

15 मार्च को हुई थी 3.75 लाख उम्मीदवारों की परीक्षा

अधिकारियों ने बताया कि बीपीएससी ने 15 मार्च को दो शिफ्ट में 415 परीक्षा केंद्रों पर टीआरई-3 परीक्षा आयोजित की थी, जिसमें लगभग 3.75 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे. उन्होंने बताया कि बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट का विश्लेषण करने के बाद परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया, जिसने प्रश्नपत्र लीक के आरोपों की जांच की थी.

बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने अपनी रिपोर्ट में पाया था कि परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र एक गिरोह तक पहुंच गए थे. इसने 16 मार्च को आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी और एक विशेष टीम का गठन किया था जिसने 266 लोगों को गिरफ्तार किया था.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर कॉलेज में 10 सूत्री मांगों को लेकर NSUI का एकदिवसीय धरना, अनिश्चितकालीन तालाबंदी की चेतावनी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज इकाई द्वारा सोमवार को जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा की अध्यक्षता…

5 घंटे ago

बिहार बोर्ड 12वीं साइंस में समस्तीपुर के आदित्य बने स्टेट टॉपर, डॉक्टर बनने का सपना, देखें Interview…

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के मुख्तियारपुर सलखनन्नी गांव के मेधावी छात्र आदित्य…

6 घंटे ago

दुकानदार को चकमा देकर नकली आभूषण रखकर असली आभूषण चुराने वाली समस्तीपुर की दो महिलाएं गिरफ्तार

दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाने की पुलिस ने ज्वेलरी दुकान से नकली देकर असली आभूषण…

6 घंटे ago

जेल से बेल पर बाहर निकले JDU विधायक अनंत सिंह, चुनाव के दौरान हुए दुलारचंद यादव हत्याकांड में हुई थी गिरफ्तारी

मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बेउर जेल से…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल का डायलिसिस सेंटर किडनी मरीजों के लिए बना जीवनदायिनी, राशन कार्डधारकों को मिलती है मुफ्त सेवा

समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…

18 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : वंदे भारत से स्लीपर टकराने के मामले में PWI सस्पेंड, एजेंसी कर्मियों पर कार्रवाई तेज

वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…

18 घंटे ago