BJP के अवधेश नारायण का विधान परिषद सभापति चुना जाना तय, भरा नामांकन, RJD की राबड़ी देवी बनीं प्रस्तावक

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपस्थिति में सभापति पद के लिए नामांकन किया। उन्होंने विधान परिषद के सचिव अखिलेश कुमार झा को अपना नामांकन पत्र सौंपा। सभापति के तौर पर सत्ताधारी दल के साथ ही विपक्षी दलों ने भी अवधेश नारायण सिंह का समर्थन किया है। नेता विरोधी दल राबड़ी देवी खुद प्रस्तावक हैं।
बीजेपी के अवधेश नारायण का विधान परिषद सभापति चुना जाना तय, भरा नामांकन, RJD की राबड़ी देवी बनीं प्रस्तावक pic.twitter.com/21PMzIubhz
— Samastipur Town (@samastipurtown) July 22, 2024
ऐसे में मंगलवार को विधान परिषद सभापति के तौर पर अवधेश नारायण सिंह का चुना जाना तय है। नामांकन दाखिल करते समय उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल, नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी, मुख्य सचेतक सत्तारूढ़ दल संजय कुमार सिंह, सचेतक सत्तारूढ़ दल रीना देवी, विधान पार्षद रामवचन राय, जीवन कुमार, संजय मयूख, निवेदिता सिंह, कुमुद वर्मा, अजय सिंह, संजीव कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

अवधेश पहली बार आठ अगस्त 2012 को सभापति बने थे। दो बार कार्यकारी सभापति रह चुके हैं। अवधेश नारायण सिंह के विप के सभापति बनने के बाद विधानसभा और विधान परिषद दोनों में अध्यक्ष और सभापति पर बीजेपी का कब्जा हो जाएगा। वहीं आज विधानसभा में एनडीए विधानमंडल दल की बैठक में सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि 2025 के बिहा विधानसभा चुनाव में एनडीए 220 सीटें जीतेगा। और 2010 से ज्यादा सीटें लाएगा।






