Bihar

बिहार में पुल गिरने पर सियासत अनलिमिटेड, लालू यादव का ताजा ट्वीट हंसने पर मजबूर कर देगा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार में आए दिन पुल जल में समाधी ले रहे हैं। इन घटनाओं से पक्ष-विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इससे राजनीतिक माहौल काफी गर्म बना हुआ है। इन हादसों पर राजद अध्यक्ष लालू यादव ने चुटकी लेते हुए एक्स पर एक ट्वीट किया है जिसे पढ़कर आप हंसने को मजबूर हो जाएंगे। लालू यादव ने कार्टूनिस्ट किशोर मीणा का बनाया हुआ एक कार्टून शेयर किया है जिसमें बिहार में बीते 10 दिनों में 5 पुल गिरने को लेकर व्यंग्य किया गया है।

इस ट्वीट में एक व्यक्ति स्कूटर से जा रहा है, लेकिन उसको आगे नदी पार करने के लिए पुल नहीं दिख रहा। स्कूटर सवार हक्का-बक्का होकर अपने पास खड़े व्यक्ति से पूछता है कि इस नदी पर तो पुलिया थी! तो पास खड़ा व्यक्ति जवाब देता है कि वह तो बह गया… फिर व्यंग्य भरे अंदाज में कहता है कि थोड़ा इंतजार कर लो, हो सकता है कोई दूसरा बह कर आ जाए।

अब तक बिहार में कुल छोटे-बड़े कुल 12 पुल जल में समाधी ले चुके हैं। इससे पक्ष-विपक्ष के बीच बढ़ती बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप से राजनीतिक माहौल काफी गर्म नजर आ रहा है। हालिया घटना में

सीवान और सारण जिले में एक साथ छह पुल ढ़ह गए थे। इसके बाद जल संसाधन विभाग ने तत्काल एक्शन लेते हुए 11 इंजीनियरों को निलंबित कर दिया था।

इससे पहले नीतीश सरकार ने लगातार हो रहे पुल हादसों की जांच के लिए मुख्य अभियंता की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया था ताकि मामले की जांच हो सके कि आखिर क्यों लगातार पुल जमीदोज हो रहे हैं। बिहार में पहली बारिश से ही पुल गिरने का सिलसिला जारी है। सबसे पहले 18 जून को अररिया में पुल हादसा हुआ। फिर मधुबनी, मोतिहारी, सीवान, छपरा समेत कई जिलों में 17 दिनों में छोटे-बड़े दर्जन भर से ज्यादा पुल या तो टूटकर बह गए या क्षतिग्रस्त हो गए।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर कॉलेज में 10 सूत्री मांगों को लेकर NSUI का एकदिवसीय धरना, अनिश्चितकालीन तालाबंदी की चेतावनी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज इकाई द्वारा सोमवार को जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा की अध्यक्षता…

9 घंटे ago

बिहार बोर्ड 12वीं साइंस में समस्तीपुर के आदित्य बने स्टेट टॉपर, डॉक्टर बनने का सपना, देखें Interview…

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के मुख्तियारपुर सलखनन्नी गांव के मेधावी छात्र आदित्य…

9 घंटे ago

दुकानदार को चकमा देकर नकली आभूषण रखकर असली आभूषण चुराने वाली समस्तीपुर की दो महिलाएं गिरफ्तार

दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाने की पुलिस ने ज्वेलरी दुकान से नकली देकर असली आभूषण…

10 घंटे ago

जेल से बेल पर बाहर निकले JDU विधायक अनंत सिंह, चुनाव के दौरान हुए दुलारचंद यादव हत्याकांड में हुई थी गिरफ्तारी

मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बेउर जेल से…

14 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल का डायलिसिस सेंटर किडनी मरीजों के लिए बना जीवनदायिनी, राशन कार्डधारकों को मिलती है मुफ्त सेवा

समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…

22 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : वंदे भारत से स्लीपर टकराने के मामले में PWI सस्पेंड, एजेंसी कर्मियों पर कार्रवाई तेज

वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…

22 घंटे ago